Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ : स्टेट पावर कंपनी में जूनियर इंजीनियर एवं डाटा एंट्री आपरेटर 3.707 पदों पर आनलाइन भर्ती परीक्षा 5 से 14 जनवरी तक…..
    खेल

    छत्तीसगढ़ : स्टेट पावर कंपनी में जूनियर इंजीनियर एवं डाटा एंट्री आपरेटर 3.707 पदों पर आनलाइन भर्ती परीक्षा 5 से 14 जनवरी तक…..

    By Tv 36 HindustanDecember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर Bilashpur : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने 3707 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जूनियर इंजीनियर व डाटा एंट्री आपरेटर की आनलाइन भर्ती परीक्षा पांच से 14 जनवरी तक होगी। अभ्यर्थियों को 23 दिसंबर से प्रवेश पत्र उनके ई-मेल भेजे जाएंगे। इसी तरह परिचारक (लाइन) के लिए दस्तावेज का सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 जनवरी से होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कट आफ मार्क्स (न्यूनतम अंक) के आधार पर डाक से बुलावा पत्र भेजे जा रहे हैं।

    जेई के 307 पदों के लिये लगभग 42 हजार आवेदक तथा डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों के लिये 88 हजार आवेदक हैं। इनके लिए तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। रायपुर, भिलाई-दुर्ग और बिलासपुर को मिलाकर 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां आनलाइन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। इसमें 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी तरह परिचारक (लाइन) के तीन हजार पदों के लिए तीन गुना उम्मीदवारों को बुलाया गया है।

    इस पद के लिए दस्तावेजों का सत्यापन व दक्षता परीक्षा (शारीरिक) 18 जनवरी से पांच फरवरी तक ली जाएगी। इसके लिए क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय गुढ़ियारी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ, अंबिकापुर और जगदलपुर में केंद्र बनाए गए हैं। परिचारक के लिए चिंहित तीन गुना उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

    कंपनी का कहना है कि परिचारक (लाइन) के आवेदक वेबसाइट पर उपलब्ध उम्मीदवारों की सूची का अवलोकन कर सकते हैं तथा यदि उनके कट आफ मार्क्स के संबंध में कोई आपत्ति हो तो संबंधित दावा-आपत्ति सुसंगत दस्तावेज के साथ कार्यालय कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी डगनिया रायपुर में 28 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके पश्चात किसी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleDRDO ने पूरी दुनिया को किया हैरान 24 घंटे के अंदर दूसरी बार प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण…
    Next Article स्वदेशी ‘प्रलय’ मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीनियर नेता को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी, अमित शाह के प्रवास पर संभालेंगे काम…

    April 3, 2026

    छोटी क्लिनिक से लंदन संसद तक: डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी का सफर बना प्रेरणा Holistic Medicine Conference 2026 में आमंत्रित, प्रदेश के लिए गर्व का क्षण…

    April 3, 2026

    फुटबॉल में प्रदेश को रजत पदक फाइनल में कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल से 0-1 से मिली बहुत बुरी हार…

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स सीएम साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि, बॉक्सर मेरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी होंगे शामिल…

    April 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी जाने वाली ये समर स्पेशल ट्रेन…
    • वरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए यहां से तिथि और शुभ मुहूर्त…
    • अब गैस सिलेंडर के साथ केरोसिन का भी सहारा, सरकार ने तैयार की ये नई गाइडलाइन…
    • बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीनियर नेता को BJP ने दी अहम जिम्मेदारी, अमित शाह के प्रवास पर संभालेंगे काम…
    • प्रदेश में और तेज होगा PNG का विस्तार, वार्ड-वाइज बनेगा एक्शन प्लान, घर-घर पहुंचेगी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?