Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » गरम पानी का सेवन हाइड्रेटेड करने में भी मददगार साबित होता है। यह शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इससे थकान, सिरदर्द नहीं होता है।
    Uncategorized

    गरम पानी का सेवन हाइड्रेटेड करने में भी मददगार साबित होता है। यह शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इससे थकान, सिरदर्द नहीं होता है।

    By Tv 36 HindustanDecember 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हेल्थ डेस्क : -ज्यादातर लोग सुबह उठने के बाद, दिन की शुरुआत गर्म कॉफी या चाय के साथ करते हैं। कुछ लोग सुबह उठने के बाद खाली पेट पानी भी पीना पसंद करते हैं, वो भी नार्मल या ठंडा। आयुर्वेद (Ayurveda) के अनुसार सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के कई फायदे हैं। खासकर ठंड में गर्म पानी तो कई परेशानियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।सर्दियों में कम पानी पीने की वजह से डीहाइड्रेशन होने की संभावना ज्यादा होती है, लेकिन अगर आप गर्म पानी पीते हैं तो डीहाइड्रेशन के अलावा कई परेशानियों से बच सकते हैं।गरम पानी या कहें गुनगुना पानी में बहुत ही फायदेमंद है। जहां ठंडा पानी डाइजेस्टिव सिस्टम को धीमा करता है। वहीं गुनगुना पानी पाचन शक्ति सुचारू रूप से चलाता है. जानिए क्या है गरम या गुनगुने पानी पीने के फायदे।गरम या गुनगुना पानी से निकलने वाली भाप साइनस से होने वाले सिरदर्द में आराम दिलाती है।गरम पानी पीने से पाचन क्रिया काफी अच्छी रहती है और इससे पेट में गैस नहीं बनती। खाना खाने के बाद गुनगुना पानी पीने से खाना जल्दी पच जाता है और पेट हल्का रहता है।जिन लोगों को गठिया की परेशानी है उन्हें गर्म पानी जरूर पीना चाहिए। इससे नर्वस सिस्टम भी शांत रहता है।अक्सर शरीर में पानी की कमी से कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है। रोज एक गिलास हल्का गरम पानी पीने से फूड पार्टिकल्स टूट जाएंगे और आसानी से मल के द्वारा निकल जाएंगे।लोगों की शिकायत रहती है कि उनका वजन बढ़ रहा है। तो हम आप को बता दें कि गरम पानी में शहद और नींबू मिलाकर तीन महीने तक रोजाना सेवन करने से वजन कम होता है। अगर आप ये नहीं करना चहते तो रोज खाने के बाद एक कप हल्का पानी पीना शुरू कर सकते हैं।रोजाना गुनगुना पानी पीने से शरीर में खून का संचार ठीक ढंग से होता है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को भी सही रखता है जिससे दिल की बीमारी होने का खतरा कम होता है।गरम पानी पीने से शरीर का एंडोक्राइन सिस्‍टम एक्‍टिवेट हो जाता है, जिससे पसीना काफी निकलता है। लेकिन यह एक प्रकार का पसीना होता है जो शरीर से निकल रहा होता है और यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है।गरम पानी पीने से टिशू तक खून अच्छे से फ्लो होने लगता है, जिससे शरीर की मासपेशियां रिलैक्स हो जाती हैं। बता दें कि शरीर का हर दर्द इससे दूर हो जाता है।अक्सर लोगों को कारोबार से काफी स्ट्रेस होता, जिसे लोगों में काफी चिड़चिड़ापन होने लगता है। आप को बता दें कि गरम पानी का सेवन स्ट्रेस लेवल को कम करने में भी मदद करता है।

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसमाज में फैली विसंगतियों को दूर करने एवं बच्चों को उत्तम संस्कार देने हेतु आयोजित की जा रही धर्म संसद
    Next Article आयुर्वेदिक की छात्रा के साथ कोल्ड ड्रिंक मैं नशा मिलाकर सहेली के भाई और उसके दोस्त ने किया बलात्कार साथ ही बनाया वीडियो
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

    October 28, 2026

    प्रेग्नेंसी न ठहरने से परेशान था कपल, जांच में पता चली ऐसी कमी कि पति बोला-आखिर मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ…

    September 24, 2026

    देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…

    July 25, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…
    • मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…
    • मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की
    • परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
    • एमबीबीएस नव प्रवेसी विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक सपथ, चिकित्सा सेवा, नैतिकता मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?