
रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्म संसद का आयोजन किया गया है, जिसका आज दूसरा दिन था. इसमें देशभर के साधु संत बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं. धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने महात्मा गांधी के लिए अपशब्द का प्रयोग करते हुए गोडसे को प्रणाम किया. कालीचरण ने कहा कि महात्मा गांधी की वजह से देश का विभाजन हुआ. गोडसे को नमस्कार है कि उन्हें महात्मा गांधी को गोली मार दी.इस दौरान धर्म संसद में विवाद भी हुआ है. महंत रामसुंदर दास ने धर्म संसद के बॉयकॉट किया है. धर्म संसद में आए दूसरे संतों ने बॉयकॉट को संतों का अपमान बताया है. गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने महाराज कालीचरण के दिए बयान नाराज़गी जाहिर की.गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने कहा कि महात्मा गांधी को लेकर धर्म संसद से ऐसी बात कही गई है. इस धर्मसंसद से मैं खुद को अलग करता हूँ. जबकि धर्म संसद में आए दूसरे संतों ने बॉयकॉट को संतों का अपमान बताया है.बता दें कि धर्म संसद में साधु संतों के बीच भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना, सनातनियों को एकजुट करना, राष्ट्रीय हिंदू बोर्ड का गठन, रायपुर में गुरुकुल निर्माण, सनातन धर्म की रक्षा और हिंदुओं को जागरुक करने के मुद्दे पर परिचर्चा हो रही है.