Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कलेक्टर ने जन-चौपाल में सुनी आम जनता की समस्याएं निःशक्त फुलकुंवर को मिला मोटर चलित ट्रायसिकल वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को ठण्ड से बचाने 2 रूम हीटर दिया गया
    खेल

    कलेक्टर ने जन-चौपाल में सुनी आम जनता की समस्याएं निःशक्त फुलकुंवर को मिला मोटर चलित ट्रायसिकल वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को ठण्ड से बचाने 2 रूम हीटर दिया गया

    By Tv 36 HindustanDecember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार : साप्ताहिक जन-चौपाल में आज बड़ी संख्या में लोग फरियाद लेकर पहुंचे। ज्यादातर शिकायतें सीमांकन, बेजा कब्जा,खाता बटवारा एवं लंबित भुगतान से संबंधित थे। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने फरियादियों से बारी-बारी मुलाकात कर बड़ी इत्मीनान के साथ उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने जन-चौपाल में ही सिमगा विकासखण्ड के ग्राम जांगड़ा निवासी निःशक्त महिला फुलकुंवर निर्मलकर को मोटराईज्ड ट्राईसायकिल वितरित किये। उन्होंने जिला मुख्यालय में संचालित वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गजनों को ठण्ड से बचाने के लिये दो रूम हीटर भी प्रदान किये। अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.फरिहा आलम सिद्धिकी ने भी लोगों से समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया।

    जन-चौपाल में बलौदाबाजार तहसील के ग्राम अमलकुण्डा निवासी कल्याण पटेल ने कुंआ निर्माण के लिए स्वीकृत शेष राशि दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत उनके खेत में 2 लाख 33 हजार रूपये की लागत का कुआं स्वीकृत हुआ था। इसमें से केवल 53 हजार रूपये की राशि ही उन्हें मिली है। लगभग दो साल हो चुके, शेष राशि मिल ही नहीं रही है।

    कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को तत्काल राशि दिलाने के निर्देश दिए। ग्राम कुकुरदी निवासी रूपसिंग धु्रव को आरबीसी छह-4 के तहत स्वीकृत सहायता राशि नहीं मिलने की शिकायत पर तहसीलदार बलौदाबाजार को आवश्यक कार्रवाई कर भुगतान करने को कहा गया है। पलारी के ग्राम ससहा निवासी रूपेन्द्र कुमार साहू ने जन-चौपाल में बताया कि उनके खेत के सामने बिना सहमति के राईस मिल संचालक ने ट्रांसफार्मर लगा दिया है, जिससे उन्हें घर बनाने एवं कृषि कार्य में परेशानी हो रही है।

    कलेक्टर ने इस शिकायत को टीएल में रखते हुए उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को जांच करने को कहा है। कसडोल शहर में कार्यरत सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत द्वारा काम से हटाये जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ से रिपोर्ट तलब की है। पलारी तहसील के ग्राम सुन्दरावन के किसानों ने टॉवर लाईन के मुआवजा दिये जाने में भेद-भाव का आरोप लगाते हुए अंतर की राशि प्रदान करने दरख्वास्त दिये हैं। कलेक्टर ने एसडीएम बलौदाबाजार को मामले का परीक्षण कर किसानों को न्याय दिलाने कहा है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोरिया पुलिस की अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.17 लाख की शराब पकड़ी
    Next Article जिले में 3.57 लाख मीटरिक टन हो चुकी धान की आवक परिवहन के लिए 600 गाड़िया लगाने कलेक्टर के निर्देश
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?