नयी दिल्ली, 31 दिसंबर। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आज आखिरी तारीख है। आंकलन वर्ष 2021-22 के लिए आज दोपहर तक 5.5 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किये जा चुके हैं।
आयकर विभाग ने आज बताया कि सुबह 11.30 बजे तक 5.5 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किये जा चुके हैं। सुबह के एक घंटे में 2.15 लाख रिटर्न भरे गये हैं।
विभाग के अनुसार कल तक 54250257 रिटर्न भरे गये थे। उसने कहा कि 30 दिसंबर तक 27806069 आईटीआर 1, 4987344 आईटीआर 2, 6254441 आईटीआर 3, 14228186 आईटीआर 4, 662070 आईटीआर 5, 255427 आईटीआर 6 और 56720 आईटीआर 7 दाखित हुये थे।