
रिपोर्ट रवि गोस्वामी सीतापुर सरगुजा छत्तीसगढ़,
सरगुजा-: सीतापुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सुर , मोहल्ला करियासुर निवासी ,सुंदर बरगाह कोठिपहाड जंगल में , पुत्र के सदमे में फांसी लगाकर आत्माहत्या की। मिली जानकारी के अनुसार ,सुर के करियासुर निवासी सुंदर साय बरगाह पिता फुचुन बरगाह , उम्र 60 वर्ष, पुत्र के 15 दिन पहले गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गई थी ,पुत्र के मौत के बाद पिता सुंदर काफी गुमसुम रहता था ,अपने परिजनों से आत्महत्या करने की बात अक्सर करता रहता था ।अपने परिवार वालों से अधिक बात नहीं करता था ,नए साल एक जनवरी को बिना बताए घर से कहीं चला गया देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की पर उसका कहीं पता नहीं चला रविवार को कोठी पहाड़ के जंगल में कुछ ग्रामीण पिकनिक मनाने जंगल के तरफ घूमने गए तो देखा कि किसी ने पेड़ में फांसी लगा लिया है, वही से पुलिस को सूचना मिली और मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया , इसके बाद परिजनों को सूचना दी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।