प्योंगयांग, 6 जनवरी। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को कहा कि उसने कल एक हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया और मिसाइल 700 किलोमीटर तक अपने लक्ष्य भेदने में सफल रही।
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के मुताबिक मिसाइल ने प्रारंभिक प्रक्षेपण इस मिसाइल ने 700 किमी दूरी तक का लक्ष्य भेदा है। इससे पहले ये करीब 120 किमी की ऊंचाई तक गई। इस परीक्षण की सफलता ने उत्तर कोरिया ने नए फ्यूल सिस्टम की विश्वसनीयता को साबित किया है। उत्तर कोरिया को यह दूसरा हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षण था। इससे पहले उत्तर कोरिया ने सितंबर को ह्वासांग-8 का परीक्षण किया था।
योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर काेरिया ने उत्तरी प्रांत जगंग से पूर्वी सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी।
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षण में शामिल नहीं हुए।
उत्तर काेरियाई शीर्ष नेता ने अपने नए साल के भाषण में कहा कि प्योंगयांग कोरियाई प्रायद्वीप पर तेजी से अस्थिर सैन्य वातावरण के बीच अपनी रक्षा क्षमताओं को निरंतर मजबूत करना जारी रखेगा।