Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.72 लाख से अधिक हुई
    कोरोना समाचार

    देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4.72 लाख से अधिक हुई

    By Tv 36 HindustanJanuary 8, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली, 8 जनवरी। देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान इस जानलेवा वायरस के एक लाख से अधिक सक्रिय मामले बढ़कर चार लाख 72 हजार 169 हो गये हैं।
    इस बीच शुक्रवार को 90 लाख 59 हजार 36 कोविड टीके लगाये गये हैं और शनिवार सुबह सात बजे तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक एक अरब 50 करोड़ 61 लाख 92 हजार 903 लोगों को टीके दिये जा चुके हैं।
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में एक लाख 41 हजार 986 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 53 लाख 68 हजार 372 हो गयी है। नये मामलों में बढ़ोतरी के साथ सक्रिय मामले बढ़कर चार लाख 72 हजार 169 हो गये हैं। इसी अवधि में 285 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर चार लाख 83 हजार 463 हो गया है।
    पिछले 24 घंटों के दौरान 40,895 मरीज स्वस्थ होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 44 लाख 12 हजार 740 हो चुके हैं। इसी अवधि में 15 लाख 29 हजार 948 कोविड परीक्षण किए गये हैं और देश में अभी तक कुल 68 करोड़ 84 लाख 70 हजार 959 कोविड परीक्षण किया जा चुका है।
    देश में सक्रिय मामलों की दर 1.34 और रिकवरी दर 97.30 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.37 फीसदी है।
    दूसरी तरफ कोविड के ओमिक्राॅन वैरिएंट से 27 राज्यों में अब कर 3071 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 876, दिल्ली में 513 और कर्नाटक में 333 मामले हैं। ओमिक्राॅन के संक्रमण से 1203 व्यक्ति उबर चुके हैं।
    वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले महाराष्ट्र में हैं। जहां पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 26,649 बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 145198 हो गयी है और इस अवधि में 20 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 141614 तक पहुंच गया है। राज्य में 14256 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6547410 हो गयी है।
    महाराष्ट्र के बाद कुल सक्रिय मामलों में पश्चिम बंगाल दूसरे और दिल्ली तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल में उक्त अवधि में कोरोना के सक्रिय मामले 10,283 बढ़कर 51384 हो गए हैं। राज्य में इस महामारी से 18 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 19864 हो गया है, जबकि राज्य में अभी तक 1640709 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना सक्रिय मामले 8375 बढ़कर 39873 हो गए है, जबकि 8951 मरीजों के स्वस्थ्य होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1441789 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में नौ लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25136 हो गया है।
    केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना सक्रिय मामले 273 बढ़कर 25558 हो गए हैं। राज्य में 2404 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5195497 हो गयी है। इस अवधि में 189 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 49305 हो गया है। देश में पिछले 24 घंटों में केरल में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक रही है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने मिलिशिया कमाण्डर कमलू पुनेम और मिलिशिया सदस्य मंगी पुनेम की हत्या दोनों नक्सलियों के खिलाफ थाने में कई मामले पहले से थे दर्ज…
    Next Article छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले रिकार्ड 2828 संक्रमित मरीज
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हाई फ्रेंड्स, आज सिर्फ आपसे बात करनी है’ – मोदी का युवाओं से सीधा संदेश, आओ, गलतियों से सीखकर देश को आगे बढ़ाएं…

    August 1, 2026

    LPG, ट्रेन टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर…

    August 1, 2026

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ये योजना अगले 5 साल के लिए बढ़ी, 2030-31 तक मिलेंगे पैसे…

    August 1, 2026

    महंगी पढ़ाई, फिर भी बेरोजगारी की मार करोड़ों खर्च के बाद भी नौकरी की गारंटी क्यों नहीं…

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हाई फ्रेंड्स, आज सिर्फ आपसे बात करनी है’ – मोदी का युवाओं से सीधा संदेश, आओ, गलतियों से सीखकर देश को आगे बढ़ाएं…
    • LPG, ट्रेन टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर…
    • केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ये योजना अगले 5 साल के लिए बढ़ी, 2030-31 तक मिलेंगे पैसे…
    • महंगी पढ़ाई, फिर भी बेरोजगारी की मार करोड़ों खर्च के बाद भी नौकरी की गारंटी क्यों नहीं…
    • आज शनिवार को इन राशि वालों के लिए क्या होगा खास, जानें कैसा रहेगा 1 अगस्त का भविष्यफल….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?