
TV 36 Hindustan: रवि गोस्वामी सीतापुर सरगुजा
सरगुजा : सीतापुर नगर में यातायात के बढ़ते दबाव एवं दुर्घटना पर रोकथाम हेतु वाहनों के रफ्तार पर लगाम लगाने हेतु अपनी सहभागिता निभाते हुए सीतापुर अशोक मेडिकल एवं महामाया इलेक्ट्रिकल के द्वारा थाना को 6 नग बेरिकेट्स प्रदान किये गये । इस बेरिकेट्स का उपयोग शहर से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे में उन जगहों पर किया जायेगा , जो दुर्घटना के लिहाज से काफी संवेदनशील मानी जाती है । यातायात का भारी दबाव झेल रही सड़क पर बेरिकेट्स लगाये जाने से वाहनों के बेलगाम रफ्तार पर लगाम लगेगा । जिससे सड़क दुर्घटना में कमी आयेगी । सड़क हादसों पर रोकथाम लगाते हुए अप्रिय घटना से बचाव हो सकेगा ।