
विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए हथियार तस्करी और अपराध करने की नीयत से झाँसी में रहकर योजना बना रहे तीन बांग्लादेशी घुसपैठियों को एसटीएफ टीम ने एसओजी व सीपरी बाजार पुलिस की मदद से मुठभेड़ में दबोच लिया। तीनों से पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि चुनाव में हथियारों की तस्करी के लिए कुछ बांग्लादेशी घुसपैठियों के उत्तरप्रदेश में दाखिल होने की सूचना पुलिस व एसटीएफ टीम को मिली थी। इसी क्रम में उनकी लोकेशन झाँसी मिलने पर एसटीएफ टीम पीछा करते हुए झाँसी आ पहुँची। टीम ने एसओजी व सीपरी बाजार पुलिस की मदद लेते हुए ग्वालियर रोड रक्सा तिराहा के पास नहर की पुलिया के निकट घेराबन्दी की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो साथी भाग गए।गिरफ्तार युवकों के नाम सुलेमान उर्फ जिलमन, अलामीन उर्फ मिंटू, जाकिर खान उर्फ असलम निवासी जिला भगरठ खुलना बांग्लादेश। इनके पास से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ ही दिल्ली के पते पर बना आधार कार्ड व गाजियाबाद से जारी ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद हुआ है।पुलिस ने बताया कि यह लोग पहले भी बॉर्डर पार कर भारत आ चुके हैं।झाँसी में आधार कार्ड बनवाने की कोशिश की जा रही थी।झाँसी से ब्यूरो रिपोर्ट सतेंद्र कुमार