Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण, अंतिम दिनों में बिचौलियों की सक्रियता से सतर्क रहें अधिकारी
    छत्तीसगढ

    कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण, अंतिम दिनों में बिचौलियों की सक्रियता से सतर्क रहें अधिकारी

    By Tv 36 HindustanJanuary 21, 2022Updated:January 21, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर 20 जनवरी 2022/

    टीवी 36 हिंदुस्तान विनोद गुप्ता बलरामपुर छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार व पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने आगामी दिनों में होने वाली धान खरीदी को देखते हुए उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। धान खरीदी के अंतिम दिनों में बिचौलियों और कोचियों की सक्रियता बढ़ने की आशंका के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाये तथा समिति प्रबंधक भी उपार्जन केन्द्रों की निगरानी करें। धान खरीदी सरना पहुंचकर कलेक्टर श्री कुमार ने समिति प्रबंधक से खरीदी व उठाव के बारे में जानकारी ली। धान के आवक से खरीदी प्रभावित न हो इस आशय से जिला विपणन अधिकारी से बात कर शीघ्र उठाव कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिक संख्या में गाड़ी लगाकर धान का उठाव कराएं ताकि आगामी दिनों में होने वाली खरीदी प्रभावित न हो। तत्पश्चात कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने धान खरीदी केन्द्र रघुनाथनगर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधक से धान विक्रय हेतु पंजीकृत कुल किसानों की संख्या तथा खरीदे गए धान की मात्रात्मक जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक तथा नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोचियों तथा बिचौलियों से धान की बिल्कुल खरीदी न हो। केंद्र में धान जाम ना हो, इसके लिए धान का निरंतर उठाव करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में आए कृषकों से चर्चा कर पूछा कि उन्हें धान विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है तथा खरीदी प्रभारी को किसानों से सहयोगपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह अनुविभागीय अधिकारी श्री विशाल कुमार महाराणा सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे.

    Post Views: 0

    CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews Latest khabar Latest news National khabar National news news then Hindi Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता में शामिल,प्रधानमंत्री को मिले 71 प्रतिशत  रेटिंग …
    Next Article भाजपा नेता स्व. विजय प्रताप की धर्मपत्नी सुमन सिंह ने उपचुनाव मे जीत रखी बरकरार काग्रेंस प्रत्याशी रनसाय को लगभग 4000 मतों से किया पराजित….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    छुरी बालक छात्रावास के दैनिक मजदूर को सेवा से पृथक किया गया छात्रों से दुर्व्यवहार वअनुशासनहीनता पर हुई कार्रवाई …

    March 31, 2026

    जनगणना 2027 के दृष्टिगत कोरबा जिले के शासकीय सेवकों के अवकाश आवेदनों की समीक्षा हेतु समिति गठित कि गई…

    March 31, 2026

    खाना के लिए ये तेल है सबसे बढ़िया बीमारियों से बचना हो, तो इस खबर को पढ़ लीजिए…

    March 31, 2026

    सरकार ने मंत्रालयों में किया बदलाव, ये बने DGCA के नए प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों पर रखेंगे नजर…

    March 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छुरी बालक छात्रावास के दैनिक मजदूर को सेवा से पृथक किया गया छात्रों से दुर्व्यवहार वअनुशासनहीनता पर हुई कार्रवाई …
    • जनगणना 2027 के दृष्टिगत कोरबा जिले के शासकीय सेवकों के अवकाश आवेदनों की समीक्षा हेतु समिति गठित कि गई…
    • खाना के लिए ये तेल है सबसे बढ़िया बीमारियों से बचना हो, तो इस खबर को पढ़ लीजिए…
    • सरकार ने मंत्रालयों में किया बदलाव, ये बने DGCA के नए प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों पर रखेंगे नजर…
    • ईरान जंग में US को अपनों ने ही दिया ‘धोखा’ इटली से तुर्की तक,इन देशों ने मोड़ा मुंह देखें पूरी लिस्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?