जगदलपुर, 21 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक दिन में 462 लोग कोरोना संक्रमित मिले है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार बस्तर संभाग के सातों जिलों में एक दिन में 462 पॉजिटिव मिले हैं। जबकि इस महामारी से 36 लोग स्वास्थ्य होकर डिस्चार्ज किए गए। बस्तर जिले में 92, कोंडागांव जिले में 98, दंतेवाड़ा जिले में 25, सुकमा जिले में 46, कांकेर जिले में 143, नारायणपुर जिले में 17 एवं बीजापुर जिले में 41 पॉजिटिव शामिल हैं। साथ ही बस्तर 33 , कोंडागांव में एक एवं कांकेर में 2 पॉजिटिव स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज किए गए । जिले में 328 सक्रिय कोरोना मरीज, जिसमें बकावंड आईसोलेशन सेंटर में 28 और होम आईसोलेशन 260 मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार जारी है।
सीमावर्ती राज्य ओडिशा के नवंरगपुर निवासी एक महिला गंभीर हालत में बुधवार को डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हुई, उसके बाद शव का कोरोना जांच किया कि तो वह कोरोना पॉजिटिव मिली। प्रोटोकाल का पालन करते हुए शव का अंतिम संस्कार किया गया।
Previous Articleदिग्विजय सिंह के साथ कमलनाथ धरने पर बैठे
Next Article हत्या के मामले में दो आरोपियों को उम्रकैद