सीसीटीवी कैमरे से मिला चोरों का सुराग
भिलाई, 24 जनवरी । भिलाई पावर हाउस के कैंप दो जवाहर मार्केट स्थित ओम गोल्डन रिफायनरी दुकान में 22 जनवरी की रात को दुकान ताला तोड़कर सेंधमारी करने वाले यूपी के दो आरोपियों को पुलिस ने चोरी गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी बैग में चोरी की मशरुका भरकर यूपी भागने के फिराक में थे। इसके पहले छावनी पुलिस ने दबोच लिया।
छावनी थाना टीआई विशाल सोन ने बताया कि घटना शुक्रवार व शनिवार दरमियानी रात की घटना है। ईडब्ल्यूएस वैशाली नगर निवासी संचालक शशीकांत फडतरे (30 वर्ष) ने शिकायत की है कि जवाहर मार्केट में सोने चांदी के सफाई का काम करता था। 21 जनवरी रात 9 बजे दुकान का शटर बंदकर घर चला गया। दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो देखा शटर का दोनों ताला गायब था। दुकान के अंदर तिजोरी को खोली थी देखा तो उसका भी ताला टूटा और गायब मिला। तिजोरी के अंदर रखे एक तोला सोने का छोटा टुकडा, 1547 ग्राम शुद्ध चांदी का छर्रा, 1780 ग्राम चांदी के पायल, बर्तन, सिंदुर डिब्बा और अन्य चांदी के सामान पार हो गया था।
एसएसपी बीएन मीणा ने बड़ी चोरी के मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने एएसपी संजय ध्रुव उप पुलिस अधीक्षक नासिर सिद्दीकी , सीएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल एवं टीआई विशाल सोम गौरव तिवारी के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई। इसके बाद टीम ने घटना के आस-पास लगे करीब 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज को खंगाला। इसके आरोपियों का सुराग मिला। उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर निवासी शातिर आरोपी मोहम्मद सलमान खान पिता रहमत अली (22 वर्ष) और बसीर अख्तर पिता मोहम्मद साबिर (26 वर्ष) को 18 नम्बर रोड गौसिया मंस्जिद के पास अपने भाई के यहां रुके थे। जहां से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि आरोपी सलमान शातिर चोर है। पहले भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। उसने सुल्तानपुर से पेंटर बसीर अख्तर को बुलाकर लाया था। दोनों ने पहले जवाहर मार्केट की दुकान की रैकी की। इसके बाद सोना चांदी पॉलिश करने वाली दुकान पहुंचे। आधी रात को तोता पाना से शटर के ताला को तोड़ा। सोना-चांदी और नकदी बैग में भर कर भाग गए। दूसरे दिन उत्तर प्रदेश निकलने वाले थे। इसके पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक आर डी गेंडे, सहायक उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर, अनिल सिंह ,संतोष गुप्ता ,रिंकू सोनी, अनूप शर्मा ,अरविंद मिश्रा ,सत्येंद्र मढरिया ,एवन बंछोर की उल्लेखनीय भूमिका रही l