Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक खास अंदाज में नजर आए,पीएम मोदी उत्तराखंड की टोपी व मणिपुर के गमछे में दिखे, दोनों राज्यों में हो रहे हैं चुनाव
    राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक खास अंदाज में नजर आए,पीएम मोदी उत्तराखंड की टोपी व मणिपुर के गमछे में दिखे, दोनों राज्यों में हो रहे हैं चुनाव

    By Tv 36 HindustanJanuary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर पीएएम नरेंद्र मोदी हमेशा  खास अंदाज में नजर आते हैं। 73 वें गणतंत्र दिवस पर वे खास टोपी व गमछे में नजर आए। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर उन्होंने शहीदों को नमन किया। यह खास टोपी उत्तराखंड की है तो गमछा मणिपुर का। 

    उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने ब्रह्मकमल से सुसज्जित देवभूमि उत्तराखण्ड की टोपी धारण कर हमारे राज्य की संस्कृति एवं परम्परा को गौरवान्वित किया है।’ 

    उत्तराखंड व मणिपुर में अगले माह है चुनाव
    प्रतीकों के जरिए सियासी संकेत देने में अग्रणी रहने वाले पीएम मोदी की टोपी पर उत्तराखंड के राज्यपुष्प ब्रह्मकमल भी अंकित था। उत्तराखंड व मणिपुर इन दोनों राज्यों में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की वेशभूषा को इन दोनों राज्यों के लिए संकेत के तौर पर माना जा रहा है। 

    पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 10 बजे इंडिया गेट के समीप स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचे और दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शहीदों को पुष्प अर्पित किए। इंडिया गेट पर रखी अमर जवान ज्योति को भी हाल ही में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रज्ज्वलित ज्योति में विलीन किया गया है।

    मजदूरों को विशिष्ट अतिथि का दर्जा
    73 वें गणतंत्र दिवस की परेड खास है, क्योंकि इसमें कोरोना वॉरियर्स, सेंट्रल विस्टा के निर्माण में लगे मजदूरों को विशिष्ट अतिथि का दर्जा दिया गया है। परेड में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार के नौ मंत्रालयों की झांकी भी राजपथ पर नजर आएगी।

    Views: 0
    Hind news Hindi film Hindi news hindinews
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमशहूर गायिका संध्या मुखर्जी ने ठुकराया पद्म पुरस्कार पहले भी ये हस्तियां भी कर चुकी हैं लेन से इनकार
    Next Article ग्राम पंचायत अजगर बहार के प्रांगण में सरपंच महोदया के द्वारा ध्वजारोहण किया गया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    उरगा पुलिस की कर्यवाही: पावर प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    धान खरीदी मे फसल दावों का होगा भौतिक सत्यापन समयसीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश

    November 25, 2026

    पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों मे तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना

    November 25, 2026

    कोरबा, पाली,पोड़ी उपरोड़ा में अनुविभागीय दण्डाधिकारियों की पदस्थापना कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • उरगा पुलिस की कर्यवाही: पावर प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    • धान खरीदी मे फसल दावों का होगा भौतिक सत्यापन समयसीमा में प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देश
    • पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों मे तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना
    • कोरबा, पाली,पोड़ी उपरोड़ा में अनुविभागीय दण्डाधिकारियों की पदस्थापना कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
    • व्हाट्सएप,इंस्टाग्राम के माध्यम अश्लील संदेश फोटो भेजकर पीड़िता एव परिजनों को परेशान करने का आरोपी बलौदाबाजार से गिरफ्तार
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?