भिलाई, 27 जनवरी । शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण व उसके बाद अश्लील वीडियों व तस्वीरें वायरल करने वाले आरोपी को वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। पीडित युवती की शिकायत पर आरोपी की के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। आरोपी युवक के पास से युवती की अश्लील सामग्री जब्त कर लिया गया है। थाना वैशाली नगर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ धारा 376 के साथ ही अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
वैशाल नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 24 जनवरी को पीडित युवती ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि 5 माह पूर्व गांधी नगर अमलई, जिला अनुपपुर मप्र निवासी लक्की गोस्वामी उर्फ लक्ष्मण जोगी से मोबाईल के माध्यम से संपर्क हुआ। उसके बाद से बातचीत करते हुए उसने शादी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद भिलाई 3 उमदा में 3 माह तक अपने साथ किराये के मकान में रखकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
इस दौरान वह पीड़िता की अश्लील तस्वीरें लेता रहा और अश्लील विडियो बनाता रहा। युवती ने जब शादी के लिए कहा तो मारपीट गाली गलौज करने लगा। इसके बाद पीडित युवती अपने मां बाप के घर रहने लगी। तब भी आरोपी द्वारा उसे लगातार फोन पर डराया धमकाया जाता रहा। साथ ही पीड़िता के अश्लील फोटो एवं विडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा एक माह पूर्व फेसबुक और इंस्टाग्राम में पीड़िता के नाम से फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो व विडियो वायरल कर दिया। साथ ही अपने ही मोबाइल में पीड़िता के नाम का दूसरा वाट्सअप आईडी बनाकर उसके माध्यम से पीड़िता के परिजनो एवं दोस्तो को भी अश्लील फोटो एवं विडियो को भेजने लगा। इसकी जानकारी परिजनो के माध्यम से पीड़िता को हुई तब थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।
इसके बाद अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। अधिकारयों के निर्देश पर आरोपी को गिरफ्तार करने टीम रवाना की गई। इस दौरान पता चला कि आरोपी हैवी वाहन चालक है व हमेशा दूसरे राज्यों में आवाजाही करता है। आरोपी का मोबाईल नंबर लेकर सायबर सेल की मदद से टावर लोकेशन लिया गया। चंद घंटो में ही आरोपी को लोकेशन मिल गई जिसकेआधार पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।