बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या (Soundarya) की मौत हो गई है और उनका शव बेंगलुरु में एक अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटका मिला है। बेंगलुरु स्थित आवास पर सौंदर्य को फांसी के फंदे पर झूलता देखा गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बीएस येदियुरप्पा के ऑफिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या बेंगलुरु के एक प्राइवेट अपार्टमेंट में लटकी मिलीं। बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में पोस्टमॉर्टम चल रहा है। बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या की उम्र 30 साल थी और वह पेशे से डॉक्टर थीं।