Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » CG: मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के लिखित निर्देश देखें पूरी खबर…..
    छत्तीसगढ

    CG: मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के लिखित निर्देश देखें पूरी खबर…..

    By Tv 36 HindustanJanuary 28, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संपूर्ण देश में आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का मुख्य उद्देश्य निर्धन वर्ग के लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के लिखित निर्देश पर राज्य नोडल एजेंसी की ओर से निजी अस्पतालों में आयुष्मान मित्र रखने का आदेश टीपीए बीमा कंपनी के पक्ष में जारी किया गया है।

    जिसकी वजह से 31 जनवरी के बाद प्रदेश भर के 845 आयुष्मान मित्रों की नौकरी समाप्त की गई है। नियुक्ति पत्र में लादी गई शर्तें एवं ईमेल के जरिए परिवारों का आर्थिक खर्च चला रहे आयुष्मान मित्रों की अचानक सेवा समाप्त होने से उनका जीवन संकटमय हो गया है।

    उक्ताशय की जानकारी प्रेसक्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में आयुष्मान मित्र संघ के पदाधिकारी पुनेश कुमार डहरिया, संगीता पाल एवं अन्य ने दी। पत्रकारवार्ता में वार्ताकारों ने बताया कि सदस्यों की सेवाएं प्रदेश के निजी अस्पतालों में 8 से 9 वर्ष की है।अधिक उम्र होने के कारण अधिकांश की अन्य जगह नौकरी लगना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा 20 जनवरी 2022 को जारी किए गए पत्र क्रमांक 40/2019/104/1054 में निजी अस्पतालों को आयुष्मान मित्र स्वयं रखने का एक फरवरी से आदेश जारी किया गया है, जबकि पूर्व में कार्यरत आयुष्मान मित्रों की सेवा को दरकिनार उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी गई है। डहरिया एवं पाल ने शासन पर आरोप लगाया

    कि उक्त टीपीए कंपनी के साथ मिलकर निजी अस्पतालों द्वारा जमकर बिलिंग करने की योजना में सदस्य आड़े आ रहे हैं, इसलिए उन्हें नौकरी से निकाला गया है। पदाधिकारियों ने शासन के जिम्मेदारों एवं मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से एकसूत्रीय उक्त समस्या का समाधान नहीं करने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

    ज्ञातव्य है कि टीपीए बीमा कंपनी द्वारा पूर्व में भी शहर के अनेक अस्पतालों में भाजपा शासनकाल में वहां के संचालकों के साथ मिलकर मरीजों से जमकर बिल बनाकर वसूलीबाजी की गई है। कोरोनाकाल में स्वयं कोविड मरीज होने के बाद भी 845 आयुष्मान मित्रों की अचानक सेवाएं समाप्त करने से शासन की मंशा पर प्रश्नचिन्ह लगता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवाओं को लाखों का चूना लगाने वाला मास्टर माइंड मुजाहिद अनवर चढ़ा पुलिस के हत्थे, खुद को बताता था अपर कलेक्टर
    Next Article शख्स ने बनाया वाईफाई नियंत्रित रूफ गार्डन, मोबाइल से ही पेड़-पौधों को देते हैं पानी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, जारी हुआ आदेश …

    March 18, 2026

    होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए इतने किलो के ‘बंकर बस्टर’ बम…

    March 18, 2026

    मनरेगा, महंगाई और गैस संकट को लेकर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट ने सरकार पर साधा ये निशाना…

    March 18, 2026

    रेलवे विभाग में बंपर भर्तीALP के 11,127 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल…

    March 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, जारी हुआ आदेश …
    • होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए इतने किलो के ‘बंकर बस्टर’ बम…
    • मनरेगा, महंगाई और गैस संकट को लेकर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट ने सरकार पर साधा ये निशाना…
    • रेलवे विभाग में बंपर भर्तीALP के 11,127 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल…
    • विधानसभा बजट सत्र13वें दिन आरोप-प्रत्यारोप, जंबूरी विवाद और अतिथि शिक्षकों पर बवाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?