पेंड्रा। जिले में सड़क दुर्घटना की दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ सड़क निर्माण कार्य में लगे डबल ड्रम रोलर मशीन की चपेट में आने से एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि वही 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा गौरेला -पेंड्रा सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ है।
जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में लगे डबल ड्रम रोलर को लापरवाही तरीके से चलने से ये हादसा हुआ है। इस एक्सीडेंट में पुलिस लाइन के कर्मचारी कोमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। वही दो लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक त्रिलोक ,बंसल एडिशनल एसपी अर्चना झा, एसडीओपी अशोक वाडेगांवकर, समेत पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुँचे।