Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कल से खुलेंगे 8 से 12वीं तक के स्कूल, कलेक्टर रानू साहू ने जारी किया आदेश कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा
    कोरबा

    कल से खुलेंगे 8 से 12वीं तक के स्कूल, कलेक्टर रानू साहू ने जारी किया आदेश कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा

    By Tv 36 HindustanJanuary 31, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा, 31 जनवरी । बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण कोरबा जिले में बंद हुए स्कूल अब कल से खुल जाएंगे। संक्रमण घटने के बाद 8वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को कल एक फरवरी से नियमित रूप से खोला जाएगा। कलेक्टर रानू साहू ने आज इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। एक फरवरी से जिले से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
    कोरबा जिले में बढते कोविड संक्रमण के कारण स्कूलों का संचालन बंद किया गया था। उन्होंने बताया कि अब जिले में संक्रमण की गति धीमी पड़ गई है। इसके साथ ही 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण भी तेजी से कराया जा रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकॉल की शर्त पर 8वीं से 12वीं तक की कक्षाएं लगाने की अनुमति दी जा रही है।
    जारी किए गए आदेशानुसार केवल 8वीं की कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रधानपाठक द्वारा शाला विकास समिति या जनभागीदारी समिति ली जाएगी। प्रधानपाठक शाला विकास समिति और जनभागीदारी समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में सहमति लेगेंगे। यदि बैठक में कक्षाओं के संचालन की सहमति नहीं बन पाती है तो , ऐसी स्थिति में ऑनलाईन कक्षाओं की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टोरेट से जारी किए गए आदेश के अनुसार कक्षाएं लगाने के पहले कमरों को अच्छी से सेनेटाइज किया जाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा। किसी भी विद्यार्थी को यदि सर्दी खांसी बुखार हो तो उसे कक्षा में नहीं बैठाया जाएगा। सभी स्कूलों में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय समय पर जारी कोविड संबंधी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तखतपुर में सहायक ग्रेड 3 पदस्थ कर्मचारी जुठेल राम कश्यप सेवानिवृति होने पर विदाई कार्यक्रम में सम्मानित किया गया
    Next Article अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई के दौरान गाड़ाडीह, जंवरगांव और लीलर में जब्त किए गए कुल 09 वाहन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय के दौरे से पहले डबल मर्डर, 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या…

    March 8, 2026

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

    March 7, 2026

    महतारी गौरव वर्ष’ : महिला सशक्तिकरण के नवयुग की ओर अग्रसर…

    March 7, 2026

    25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का होगा आयोजन…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज रंग पंचमी पर करें यह 1 उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत और वैवाहिक जीवन रहेगा…
    • राष्ट्रपति अपमान मामले में गृह मंत्रालय सख्त, यहां के मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक मांगा जवाब…
    • इन लोगों को पहनना चाहिए माणिक्य रत्न जानिए नियम व फायदे…
    • चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण…
    • सीएम साय के दौरे से पहले डबल मर्डर, 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?