जिले के शेष दो ब्लाक के स्कूल कोरोना संक्रमण दर के वृद्धि के कारण बंद है
सूरज साहू
पथरिया, 31 जनवरी । कोरोना संक्रमण की दर कम होने से स्कूल खोले गए थे, लेकिन अब ऐसा कुछ दिखाई दे नहीं रहा है। यहां संक्रमण की दर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिससे छात्रों की जान मान की हानि होने की आशंका है शनिवार को ग्राम पत्थर गढ़ी के हाई स्कूल में अध्ययनरत अलग-अलग गांव के 6 बच्चे पॉजिटिव मिले है। जिसके कारण उस स्कूल को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी प्रकार ब्लॉक के नगर पंचायत सरगांव में दो और ग्राम कीरला में एक नागरिक के पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की गई है स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए जानकारी के अनुसार ग्राम पत्थलगड़ी में 73 एंटीजन टेस्ट में 35 rt-pcr 38 टीडीआर टेस्ट हुए जिसमें 6 छात्र संक्रमित पाए गए।
दिन प्रतिदिन बढ़ते संक्रमण के कारण छात्र-छात्राओं की पालक स्कूल भेजने के लिए कोतहल् बरत रहे हैं जिससे छात्रों के भविष्य के लिए खतरा है। कोरोना काल में वैसे भी अध्ययन काल प्रभावित था और इसी प्रकार का हाल रहा तो छात्रों के अध्ययन का क्या होगा।