Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छम्मा छम्मा गर्ल उर्मिला मतोड़कर आज मना रही है अपना जन्मदिन
    जीवन शैली

    छम्मा छम्मा गर्ल उर्मिला मतोड़कर आज मना रही है अपना जन्मदिन

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री उर्मिला मतोड़कर आज 48 वर्ष की हो गयी। 04 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मी उर्मिला मतोड़कर ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म कलयुग से बतौर बाल कलाकार के रूप में की। इसके बाद उर्मिला मतोड़कर को शेखर कपूर की वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म ‘मासूम’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनपर फिल्माया यह गीत ‘लकड़ी की काठी , काठी पे घोड़ा’ बच्चों के बीच आज भी लोकप्रिय है। इस बीच उर्मिला मतोड़कर ने छोटे पर्दे के लिये कुछ सीरियलो में भी काम किया।
    वर्ष 1989 में उर्मिला मतोड़कर को कमल हसन के साथ मलयालम फिल्म चाणक्य में काम करने का अवसर मिला। वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म नरसिम्हा के जरिये उर्मिला मतोड़कर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की। यूं तो यह पूरी फिल्म सन्नी देओल और ओम पुरी के इर्द गिर्द घूमती थी लेकिन उर्मिला मतोड़कर ने अपने चुलबुले अंदाज से दर्शको का दिल जीत लिया।

    actress Urmila Matondkar on her comeback in bollywood said Soon enough you  should see me on the big screen

    वर्ष 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘रंगीला’ उर्मिला मतोड़कर के करियर के लिए महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उर्मिला मतोड़कर ने एक डांसर की भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में उर्मिला मे अपोजिट आमिर खान थे। उर्मिला ने इस फिल्म में बोल्ड सीन कर दर्शको को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी।
    फिल्म ‘रंगीला’ की सफलता के बाद उर्मिला मतोड़कर ने राम गोपाल वर्मा की कई फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में ‘दौड़’ , ‘सत्या’, ‘कौन’, ‘मस्त’ , ‘भूत’ , ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘जंगल’, ‘एक हसीना थी’, आदि शामिल है। इसके अलावा उर्मिला ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ और ‘राम गोपाल वर्मा की आग’ में आइटम नंबर भी किया है।

    bollywood chamma chamma girl of bollywoodurmilla -m.khaskhabar.com

    वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘जुदाई’ उर्मिला मतोड़कर के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। फिल्म में उर्मिला मतोड़कर का किरदार कुछ हद तक ग्रे शेड्स लिये हुए था। बावजूद इसके उन्होंने दर्शको का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिये उर्मिला सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी।
    वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म ‘कौन’ और वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘प्यार तूने क्या किया’ में उर्मिला मतोड़कर का किरदार पूरी तरह से नेगेटिव था। ‘प्यार तूने क्या किया’ के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म ‘भूत’ में अपने दमदार अभिनय के लिये उन्हें फिल्म फेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया।
    वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म ‘कर्ज’ में उर्मिला मतोड़कर ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया। इस फिल्म में उनका किरदार 80 के दशक में बनी फिल्म ‘कर्ज’ में सिम्मी ग्रेवाल के निभाये किरदार से प्रेरित था। वर्ष 2016 में उर्मिला ने कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली। उर्मिला मतोड़कर ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलगु और मलयालम फिल्मों में काम किया है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिकवाली की मार से शेयर बाजार बेहाल
    Next Article नोरा फतेही ने सफेद शेरों के साथ खिंचवाई फोटो
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज यहां भिड़ेंगे RCB और मुंबई इंडियंस, IPL मैच पर छाया बारिश का साया, आज भी गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा…

    May 10, 2026

    कियारा आडवाणी हुईं इमोशनल, बेबी के जन्म के बाद के इन दिनों को किया याद..

    May 10, 2026

    इतने यूनिट फ्री बिजली CM विजय ने दिया तोहफा, स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का किया ऐलान…

    May 10, 2026

    राज्य में आज से TVK सरकार, CM विजय के साथ ये 9 मंत्री भी लेंगे शपथ…

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अमृत महोत्सव से महकेगी ये नगरी 11 तीर्थों के पवित्र जल से होगा कुंभाभिषेकम, पीएम मोदी बनेंगे साक्षी…
    • आज सोमवार के अचूक उपाय भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें ये आसान उपाय, खुलेंगे तरक्की और सुख-समृद्धि के द्वार…
    • तो इसलिए ट्रायल रूम में कपड़े इतने परफेक्ट लगते हैं घर आते ही बदल जाता है पूरा लुक…
    • CM बनते ही थलपति विजय के फैंस को डबल खुशखबरी, इस फिल्म की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट…
    • आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए ऐसा रहेगा पढ़ें सोमवार का विस्तृत राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?