Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » COVID19 : देश में घटकर 11 लाख रह गये कोरोना के सक्रिय मामले
    कोरोना समाचार

    COVID19 : देश में घटकर 11 लाख रह गये कोरोना के सक्रिय मामले

    By Tv 36 HindustanFebruary 7, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 7 फरवरी । देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से आ रही कमी के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के नये मामलों की तुलना में इससे ठीक हुए लोगों की संख्या करीब 1.20 लाख अधिक रही, जिसके कारण सक्रिय मामले घटकर 11 लाख रह गये।

    देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस 83,876 मामले दर्ज किये गये, जबकि 1,99,054 लोगों ने इस महामारी को मात दी। देश में रविवार को 14,70,053 लोगों को टीके लगाए गए। देश में अब तक 1,69,63,80,755 टीके लगाये जा चुके हैं।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 11,08,938 रह गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,99,054 लोग इस महामारी से ठीक हुए, जिसके बाद इस प्राण घातक विषाणु को मात देने वाले लोगों की संख्या 4,06,60,202 हो गयी। मौजूदा समय में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 2.62 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी रेट 96.19 प्रतिशत है।

    देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 895 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद कोविड-19 के कारण अब तक जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 5,02,874 हो गया।

    केरल कोरोना सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है जहां पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 23047 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 330105 रह गयी। वहीं 49261 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 5883023 हो गयी है, जबकि 515 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 58255 हो गया है।

    कोरोना के सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर आ गया है, जहां पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 15575 घटकर 122015 रह गए। इस दौरान राज्य में 25175 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7538611 हो गयी। इस महामारी से 66 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143074 हो गया।

    तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 17050 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 121828 रह गयी है। वहीं 23144 लोगों के ठीक होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3251295 हो गयी है, जबकि 26 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 37759 हो गया है।

    इसके अलावा कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 11422 घटकर 97814 रह गयी है। इस दौरान 19800 और मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3758997 हो गयी है। वहीं 47 और मरीजों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 39347 पर पहुंच गयी है।
    पश्चिम बंगाल में इस दौरान 1282 सक्रिय मामले घटकर 17994 रह गये हैं तथा 34 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 20823 हो गया है। राज्य में अभी तक 1967055 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
    उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 4368 घटकर 28156 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 1993043 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23,318 तक पहुंच गया है।
    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1110 सक्रिय मामले घटकर 8869 रह गये है, जबकि 2506 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1809081 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 14 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 25983 हो गया है।
    आंध्र प्रदेश में 9174 सक्रिय मामले घटकर 69572 रह गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2219219 हो गयी है। इस दौरान 09 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर14,664 हो गयी है।
    तेलंगाना में सक्रिय मामले 2728 घटकर 26498 रह गए हैं, जबकि इस दौरान एक और मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4100 हो गया है। वहीं 746932 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
    पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले घटकर 14006 रह गये हैं और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 171256 हो गयी है, जबकि यहां मृतकों का आंकड़ा 623 है।
    राजस्थान में कोरोना के 5250 सक्रिय मामले घटकर 45893 हो गये है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1189910 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9377 हो गया।
    ओडिशा में कोरोना के 1541 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या 20101 रह गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1237976 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8734 हो गया।
    छत्तीसगढ़ में कोरोना के 274 सक्रिय मामले घटकर 16608 रह गये हैं। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1108630 हो गयी है तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13937 हो गया।
    पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 10351 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 724214 हो गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 17436 हो गया है।
    गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 44618 रह गये हैं तथा अब तक 1144956 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 10,667 तक पहुंच गयी है।
    बिहार में सक्रिय मामले घटकर 2451 रह गये हैं। राज्य में अब तक 812625 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12236 हो गया है।
    पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 16409 रह गये हैं और राज्य में अभी तक 405512 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा 7618 लोगों की अभी तक इस महामारी से जान जा चुकी है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश हादसे पर जताया शोक
    Next Article भाजपा ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मुद्दे पर जदयू दिखाया आईना
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रविवार को ऐसा रहेगा आपका दिन देखिए 12 राशियों का हाल, जानें नौकरी, कारोबार, धन और प्रेम का भविष्य…

    September 20, 2026

    अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सरकारी अवकाश का ऐलान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा का अग्रवाल समाज ने किया हृदय से स्वागत…

    September 19, 2026

    जंक फूड से दूरी बनाते ही शरीर में होने लगते हैं ये बड़े बदलाव, जानें शुरुआती दिनों से लेकर लंबे समय तक के सफर…

    September 19, 2026

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय…

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रविवार को ऐसा रहेगा आपका दिन देखिए 12 राशियों का हाल, जानें नौकरी, कारोबार, धन और प्रेम का भविष्य…
    • अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सरकारी अवकाश का ऐलान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा का अग्रवाल समाज ने किया हृदय से स्वागत…
    • जंक फूड से दूरी बनाते ही शरीर में होने लगते हैं ये बड़े बदलाव, जानें शुरुआती दिनों से लेकर लंबे समय तक के सफर…
    • बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय…
    • नशामुक्त भारत अभियान तहत मुढाली में नशामुक्ति रैली दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक, मादकता सेवन नहीं करने दिलाई गई शपथ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?