भानुप्रतापपुर,7 फरवरी । बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों से परीक्षा का भय ,तनाव और अच्छे अंक लाने की रणनीति पर सीधे विद्यार्थियों से संवाद करने के उद्देश्य से जितेंद्र यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा अनुविभागीय दंडाधिकारी तथा विश्वास कुमार डिप्टी कलेक्टर ने सोमवार को शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय भानबेड़ा में जहा शासकीय हाई स्कूल मुंगवाल के छात्र भी शामिल हुए दोपहर दो बजे स्कूल पहुंचे । अनुविभागीय दंडाधिकारी ने बोर्ड कक्षा के बच्चो को परीक्षा का तनाव , डर ,भय को दूर करने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया। क्या पढ़ना है और क्या नहीं पढ़ना है ,अपने विषयगत कमजोरी और बाधाओं को जानकर पर करने की कोशिश , किताब से प्रश्न पत्र के बनिस्पत प्रश्नपत्र से किताब की ओर जाने , विषय वस्तु को खंड खंड में विभाजित कर अधिक से अधिक लेखन अभ्यास करने पर बल दिया साथ ही किसी भी प्रकार के भावनात्मक लगाव , मोबाइल , सोशल मीडिया ,नशाबंदी से पूर्णतः अलग रहने का परामर्श दिया।

डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार ने परीक्षापयोगी टापिक को बोर्ड में हल कर समझाया, गत वर्षो के प्रश्नपत्र, सुबह शाम अलग अलग रीति से पढ़ने , डायग्राम और माइंड मेपिंग के माध्यम से याद करने , प्रश्न के अंको के मान से उत्तर लिखने की शब्द सीमा , भाषा और अन्य विषय को एक ही तरीका से नही पढ़ने संबंधी मार्गदर्शन दिया। दोनों अधिकारियों का लिनुस मिंज प्राचार्य एवम टी. एस.ठाकुर ने किया ।
बच्चों ने आई ए एस अधिकारी को अपने बीच पाकर बेहतर केरियर निर्माण बाबत अनेक प्रश्न किया जिसका संतुष्टिपूर्ण जवाब पाकर उन्हें पुनः आने का आग्रह किया इसे अधिकारियों ने स्वीकार किया। इस अवसर पर राजेश शर्मा सहित सभी व्याख्याता उपस्थित रहे ।आभार प्रदर्शन प्राचार्य भानबेड़ा ने किया।