Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जल जीवन मिशन के कार्यों को जल्द पूरा करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
    RAIPUR

    जल जीवन मिशन के कार्यों को जल्द पूरा करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

    By Tv 36 HindustanFebruary 8, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी,8 फरवरी । कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत सभी रेट्रोफिटिंग, सिंगल विलेज, समूह जल प्रदाय और सोलर आधारित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अमले को दिए। सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आहूत ज़िला जल और स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उपलब्ध मानव संसाधन का बेहतर तरीके से उपयोग करते हुए इन कार्यों को अंजाम देने के निर्देश दिए। बैठक में समिति द्वारा स्वीकृत कुरूद और नगरी उपखंड स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला को छ।ठस् में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक सिविल कार्य की दर विश्लेषण और स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।
    योजना के तहत अब तक रेट्रोफिटिंग में 262 लक्ष्य के विरुद्ध 253 योजनाओं का कार्यादेश जारी किया गया है। इसमें कुरूद में 112, धमतरी में 65, मगरलोड में 40 और नगरी में 36 योजनाओं के कार्यादेश सम्मिलित है। इनमें प्रतिशतवार प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने ऐसे 83 कार्य जिनमें 25 प्रतिशत तक ही प्रगति है, उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिंगल विलेज जलप्रदाय योजना की भी बैठक में बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने 361 के लक्ष्य के विरुद्ध तैयार 269 योजना में 233 को मिली तकनीकी स्वीकृति के विषय में जानकारी ली। बताया गया 222 को प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है, इसमें से 127 में कार्यादेश जारी और 75 में कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने बैठक में निविदा आमंत्रण हेतु शेष योजनाओं की जानकारी लेते हुए इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए।
    आज की समिति की बैठक में कलेक्टर ने सोलर आधारित पेयजल योजना की अद्यतन प्रगति की जानकारी भी ली। बताया गया है कि इसमें तैयार 80 योजनाओं को तकनीकी और प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है तथा कार्यादेश भी जारी हो चुका है। अब तक 80 योजनाओं में 82 सोलर पंप के लिए क्रेडा को कार्यादेश जारी और 62 पंप स्थापना कार्य पूर्ण, 18 प्रगतिरत तथा 02 में कार्य शुरू होना शेष है। इन 80 योजनाओं के पाइप लाइन और घरेलू नल कनेक्शन कार्य का कार्यादेश जारी और 79 योजना प्रगतिरत है। कलेक्टर ने आज की बैठक में ऐसे 05 कार्य जिनमें प्रगति 25 प्रतिशत तक ही है, उसमें गति लाने कहा।
    इसी तरह समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इसके तहत पांच योजनाओं सांकरा, घठुला, बेलरगांव, रुद्री और परसाबुड़ा में रुद्री और परसाबुडा योजना का सर्वे कार्य पूर्ण और डीपीआर तैयार किया जा रहा। सांकरा और घठुला समूह का जल प्रदाय योजना की स्वीकृति मिल चुकी और निविदा आमंत्रण राज्य स्तर से किए जाने की कार्यवाही जारी की गई है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया सहित कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और समिति के अन्य सदस्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराज्यपाल सुश्री उइके मुख्यमंत्री के सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में हुईं शामिल
    Next Article ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत-पाक मैच ने रचा एक अनोखा इतिहास, टूट गया 2024 के फाइनल का रिकॉर्ड, इतने लोगों ने देखा लाइव मुकाबला…

    February 20, 2026

    इस दिन से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक, नकारात्मकता दूर करने के लिए क्या करें उपाय…

    February 20, 2026

    भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर काटा बवाल, देखें हंगामे का ये नजारा…

    February 20, 2026

    राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध सीएम साय…

    February 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत-पाक मैच ने रचा एक अनोखा इतिहास, टूट गया 2024 के फाइनल का रिकॉर्ड, इतने लोगों ने देखा लाइव मुकाबला…
    • इस दिन से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक, नकारात्मकता दूर करने के लिए क्या करें उपाय…
    • भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर काटा बवाल, देखें हंगामे का ये नजारा…
    • राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध सीएम साय…
    • आखिर क्या भारत 15 साल तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करेगा मैक्रों की सलाह पर छिड़ी ये बहस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?