नई दिल्ली, 12 फरवरी । देश में कोरोना की स्थिति सुधार तो देखने को मिल रहा है लेकिन इससे हो रही मौतें चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आकर 804 लोगों की मौत हुई है और इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या 507981 हो गयी है।
इसी बीच, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50407 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 4,25,86,544 तक पहुंच गयी है। इसी दौरान 136962 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जिसके साथ ही संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 4,14,68,120 हो गयी है।
देश में शुक्रवार को 46,82,662 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। इसी के साथ यहां अब तक 1,72,29,47,688 टीके लगाये जा चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या 87359 घटकर 610443 रह गयी है। मौजूदा समय में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 1.43 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी रेट 97.37 प्रतिशत है।
केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है, जहां पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 27567 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 206180 रह गयी। वहीं 43087 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6113257 हो गयी है, जबकि 241 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 61626 हो गया है।
कोरोना के सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर आ गया है, जहां पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 9243 घटकर 64865 रह गये। इस दौरान राज्य में 14635 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7626868 हो गयी। इस महामारी से 63 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143355 हो गया।
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 10990 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 56002 रह गयी है। वहीं 14051 लोगों के ठीक होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3337265 हो गयी है, जबकि 25 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 37887 हो गया है।
इसके अलावा कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 7442 घटकर 44605 रह गयी है। इस दौरान 11377 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3836915 हो गयी है। वहीं 41 और मरीजों की मौत हुई है, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 39575 पर पहुंच गयी है।
आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले 8471 घटकर 32413 रह गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2264032 हो गयी है। इस दौरान पांच और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14688 हो गयी है।
राजस्थान में कोरोना के 3751 सक्रिय मामले घटकर 25779 हो गये है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1225773 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9448 हो गया है। गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 18301 रह गये हैं तथा अब तक 1183294 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 10775 तक पहुंच गयी है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 1376 घटकर 16640 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 2014973 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23382 तक पहुंच गया है। तेलंगाना में सक्रिय मामले 2118 घटकर 15636 रह गये हैं, जबकि इस दौरान एक और मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4106 हो गया है। वहीं 762594 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
ओडिशा में कोरोना के 931 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या 11823 रह गयी है। राज्य में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1253914 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8838 हो गया है।
पश्चिम बंगाल में इस दौरान सक्रिय मामले 621 घटकर 14184 रह गये हैं तथा 27 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 20965 हो गया है। राज्य में अभी तक 1974568 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले घटकर 12623 रह गये हैं और कोरोना मुक्त होने वालों की कुल संख्या 181931 हो गयी है, जबकि यहां मृतकों का आंकड़ा 635 है। छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1433 सक्रिय मामले घटकर 8464 रह गये हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1122488 हो गयी है तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13988 हो गया। पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 7993 रह गये हैं और राज्य में अभी तक 417238 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा 7643 लोगों की अभी तक इस महामारी से जान जा चुकी है।
पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 4946 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 732291 हो गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 17575 हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 626 सक्रिय मामले घटकर 4812 रह गये है, जबकि 1591 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1818737 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 12 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 26047 हो गया है।
बिहार में सक्रिय मामले घटकर 1421 रह गये हैं। राज्य में अब तक 814917 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12246 हो गया है।