Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बंगालः नगर निकाय चुनाव में 28 फीसदी से अधिक मतदान
    राष्ट्रीय

    बंगालः नगर निकाय चुनाव में 28 फीसदी से अधिक मतदान

    By Tv 36 HindustanFebruary 12, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता, 12 फरवरी । पश्चिम बंगाल के आसनसोल, बिधाननगर, सिलीगुड़ी और चंद्रनगर के चार नगर निगमों के लिए शनिवार सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में पहले चार घंटे में लगभग 28.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
    जानकारी के अनुसार, शांतिपूर्वक मतदान के लिए चार आईपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में 9,000 से अधिक राज्य सशस्त्र कर्मी लगाये गये हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से चारों नगर निकायों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ।
    सूत्रों ने बताया कि 11 बजे तक 28.5 फिसदी मतदान हुआ है।
    उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी में 28.7 प्रतिशत, चंद्रननगर में 25.69 प्रतिशत,बिधाननगर में 29.81 प्रतिशत तथा आसनसोल 30.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
    एक अधिकारी ने बताया,“कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। चुनाव आयोग ने इन नगर निगम क्षेत्रों से कुछ गड़बड़ी पर ध्यान दिया है, जहां बाहरी लोग मतदाताओं की कतार में दिखे थे।”
    बिधाननगर के 41 वार्डों के लिए 203 और सिलीगुड़ी के 47 वार्डों के लिए 201 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। आसनसोल में 106 वार्डों के लिए सबसे अधिक 430 उम्मीदवार मैदान में हैं और चंद्रननगर में 33 वार्डों के लिए कुल 120 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, जहां 32 वार्डों में मतदान हो रहा है।
    जानकारी के अनुसार, वार्ड 17 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी की मौत के बाद मतदान स्थगित कर दिया गया है। सिलीगुड़ी में 4,02,897 मतदाता हैं, जिनमें 1,98,899 महिलाएं और 18 थर्ड जेंडर शामिल हैं, बंगाल का एकमात्र निकाय है, जहां पिछले पांच वर्षों से वाम दल का शासन है।
    सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व मंत्री गौतम देव, सिलीगुड़ी के पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य और भाजपा विधायक शंकर घोष सिलीगुड़ी में मैदान में उतरे हैं।
    रिपोर्ट में कहा गया है कि आसनसोल के वार्ड 27 में भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके चुनाव एजेंट को पुलिस ने मतदान बूथ में प्रवेश नहीं दिया। वहीं दूसरी ओर टीएमसी ने श्री तिवारी के खिलाफ चुनाव आयोग में चुनाव नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज कराई है।
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि आसनसोल में वार्ड 79 में उसके बूथ परिसर में तोड़फोड़ की गई है। उल्लेखनीय है कि यह चुनाव पहले 22 जनवरी को होना था लेकिन कोविड -19 के मामले बढ़ने के कारण कोलकाता उच्च न्यायालय ने स्थगित कर दिया था। जिसके बाद राज्य चुनाव निकाय ने मतदान के लिए 12 फरवरी की तारीख तय की और परिणाम 14 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleझूठे दावों में व्यस्त रहने के आदी हो गये हैं योगी : प्रियंका
    Next Article कोरोना काल में लॉकडाउन से व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई हो : कैट
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल घर पर रखी इन 4 चीजों से बिना साइड इफेक्ट के पाएं बड़ी राहत…

    March 26, 2026

    राम नवमी के दिन इस दिव्य कवच के पाठ से ये लाभ होगा इसकी महिमा जानकर चौंक जाएंगे…

    March 26, 2026

    ब्लंडर या साजिश मतदाता सूची से गायब सारे मुसलमान बसीरहाट से सामने आया हैरान करने वाला मामला…

    March 26, 2026

    सीएम साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…

    March 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल घर पर रखी इन 4 चीजों से बिना साइड इफेक्ट के पाएं बड़ी राहत…
    • राम नवमी के दिन इस दिव्य कवच के पाठ से ये लाभ होगा इसकी महिमा जानकर चौंक जाएंगे…
    • ब्लंडर या साजिश मतदाता सूची से गायब सारे मुसलमान बसीरहाट से सामने आया हैरान करने वाला मामला…
    • सीएम साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…
    • प्रदेश में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?