सतना, 13 फरवरी । मध्यप्रदेश के सतना जिले के जसो थाना क्षेत्र में आज एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के जसो थाना क्षेत्र के झिंगोदर गांव के जीत यादव और रिंकी कुशवाहा ने आज अपने-अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और परिजनों के द्वारा उनका विरोध किये जाने से नाराज होकर दोनों ने फांसी लगा ली। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।