
पणजी, 14 फरवरी । गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है और राज्य में पूर्वाह्न 11 बजे तिक 26.63 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर, गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े, राजस्व मंत्री जेनिफर मोनसेरेट, पणजी विधायक बाबुश मोनसेरेट और अन्य प्रमुख लोगों ने सुबह मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पत्नी सुलक्षणा सावंत के साथ उत्तरी गोवा में रुद्रेश्वर देवस्थान के हरवलेम का दौरा किया और गोवावासियों के लिए प्रार्थना की।
श्री सावंत ने ट्वीट किया,“ हरवलमेम के श्री रुद्रेश्वर देवस्थान में पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की। सभी गोवावासियों के लिए प्रार्थना की।” इसके बाद मुख्यमंत्री ने उत्तरी गोवा में संक्वेलिम के सरकार प्राइमरी स्कूल कोठाम्बी पाले में मतदान कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार राज्य में दक्षिण गोवा और उत्तरी गोवा जिलों के 1722 मतदान केन्द्रों में मतदान जारी है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार एक दिवसीय मतदान के लिए 80 और मतदान केंद्र बनाए गए हैं। गोवा के कुल 11.6 लाख मतदाता 301 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें 14 महिलाएं शामिल हैं। मतदाताओं में 9,590 दिव्यांग , 80 वर्ष से अधिक आयु के 2,997 मतदाता तथा 41 यौनकर्मी और नौ ट्रांसजेंडर शामिल हैं। राज्य में प्रति बूथ पात्र मतदाताओं की औसत संख्या 672 है। वास्को विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 35,139 पात्र मतदाता हैं, जबकि मोरमुगांव सीट पर सबसे कम 19,958 मतदाता हैं। इस बार कुल 105 (पिंक बूथ) महिला मतदान केंद्र हैं।
मतदाताओं में 2997 दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) के साथ 9,590 मतदाता 80 वर्षों से अधिक, 41 यौनकर्मी और नौ ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
राज्य में प्रति बूथ पात्र मतदाताओं की औसत संख्या 672 है। वास्को विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 35,139 पात्र मतदाता हैं, जबकि मोरमुगांव सीट पर सबसे कम 19,958 मतदाता हैं।
इस बार राज्य में 105 महिला मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिन्हें गुलाबी बूथ कहा जाता है।
आज हो रहे चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, उनके कैबिनेट सहयोगी उपमुख्यमंत्री बाबू कावलेकर, मनोहर अजगांवकर (मडगांव), मौविन गोडिन्हो, विश्वजीत राणे, नीलेश काबराल (करचोरम), जेनिफर मोनसेरेट, पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, चर्चिल अलेमाओ, रवि नाइक, लक्ष्मीकांत पारसेकर, पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई (जीएफपी) और सुदीन धवलीकर (एमजीपी), आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अमित पालेकर शामिल हैं।
मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा।