Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वन विभाग की बड़ी सफलता :वन्य प्राणी के शिकार पर आरोपियों को जेल भेजा गया
    RAIPUR

    वन विभाग की बड़ी सफलता :वन्य प्राणी के शिकार पर आरोपियों को जेल भेजा गया

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रायपुर, 14 फरवरी । वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में 7 फरवरी को सूचना प्राप्त हुआ कि वन परिक्षेत्र बिलासपुर अन्तर्गत सोठी सर्किल के बिटकुला बीट के कक्ष क्रमांक 12 आर.एफ. घानाकछार जंगल के नाले में एक वन्य प्राणी तेन्दुआ मृत हालत में पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही वन वृत्त बिलासपुर के मुख्य वनसंरक्षक नाविद शुजाउद्दीन (भा.व.से.) वनमण्डल बिलासपुर के वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत (भा.व.से.), सुनिल कुमार (रा.व.से.) एवं वन परिक्षेत्र बिलासपुर के वन परिक्षेत्र अधिकारी ए. एस. नाथ एवं बिलासपुर परिक्षेत्र के कर्मचारी मौका घटना स्थल पर मौका मुआयना किया गया। प्रथम दृष्टिया शिकार के संदेह होना पाया गया।
    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार 7 फरवरी को सायंकाल हो जाने के कारण वनकर्मियों को मृत तेन्दुआ की सुरक्षा में देख-भाल हेतु रखा गया। इसके बाद 8 फरवरी को वनमण्डलाधिकारी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी बिलासपुर तथा परिक्षेत्र के वनकर्मियों की उपस्थिति में शासकीय पशु चिकित्सकों की उपस्थिति में शव विच्छेदन नियमानुसार किया गया जिसमें चिकित्सकों द्वारा प्रथम दृष्टिया विद्युत करंट से मृत होने की संभावना बताई गई।
    वन्य जीव तेन्दुआ का अवैध शिकार का खोजबीन तथा जांच पड़ताल सुक्ष्मता करने हेतु कुमार निशांत वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर से सांमाजस्य स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियुक्तों की पातासाजी करने पुलिस एवं वन विभाग की टीम गठित किया गया। 11 फरवरी को दो व्यक्ति संतोष कुमार धनुहार पिता सगन साय धनुहार उम्र 35 वर्ष पता बनुहार पारा, पोस्ट-निरंतु, थाना-सीपत, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) और नंदकुमार पटेल पिता श्री बिसालिक राम पटेल उम्र 50 वर्ष पता बंगलाभाठा, पोस्ट-निरंतु, थाना-सीपत, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) के द्वारा शिकार करने की पुष्टि उनके बयान एवं मेमोरण्डम कथन के अनुसार विद्युत करंट से शिकार करना स्वीकार किया गया।
    उक्त दोनों व्यक्तियों के कथनानुसार अपराध में संलिप्त 3 व्यक्तियों वीजराम पटेल (उर्फ भकाचंद) पिता लच्छी राम पटेल उम्र 58 वर्ष पता निरंतु पोस्ट-निरंतु, थाना-सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.), समारू (उर्फ संजय) धनुहार पिता लटी राम धनुहार उम्र 35 वर्ष पता छिंदपानी, जिला कोरबा (छ.ग), फूल सिंह यादव पिता मंजरू यादव उम्र 70 वर्ष पता निरंतु पोस्ट-निरंतु, थाना- सीपत, जिला-बिलासपुर (छ. ग.) का होना पाया गया। इन आरोपियों द्वारा वन्य जीव तेन्दुआ का शिकार किया गया एवं वन्य प्राणी तेन्दुआ का नाखून 01 नग, दांत 2 नग, धारदार दुनिया 01 नग तीर 10 नग, धनुष 1 नग, जी.आई.तार फांदा 5 बण्डल = 2.500 कि.ग्रा., कुदाल 01 नग, स्टील टिफिन खून लगा हुआ 01 नग शिकार हेतु प्रयोग किये लकड़ी का खुंटी 09 नग, खून लगा हुआ पन्नी 13 नग जप्त किया गया। आरोपी नंदकुमार पटेल के द्वारा वन्य जीव तेन्दुआ का 01 नग नाखुन एवं तेन्दुआ का दांत 02 नग का पॉलीथिन में भरकर अपने घर के बाड़ी में स्थित कुआं के अन्दर 30 फीट गहराई पानी में छुपाकर रखा था जिसे जांच टीम द्वारा कुआ के पानी को मोटर पंप लगाकर खाली कर वन्य जीव अवशेष को बाहर निकाला गया और वन अपराध प्रकरण क्रमांक 7463/15, के अनुसार 7 फरवरी को वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,39 50 एवं 51 के तहत 12 फरवरी 2022 को माननीय न्यायालय बिलासपुर में प्रस्तुत किया गया जिसे 14 दिनों की न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल बिलासपुर में दाखिल किया गया।
    साथ ही साथ इस कार्यवाही के दौरान दो अन्य व्यक्ति बलदेव सिंह वल्द अंजीर सिंह, जाति गोड साकिन अंदराली थाना सीपत जिला-बिलासपुर (छ.ग.), रहस राम पटेल जाति मरार वल्द सोहनू पटेल उम्र 30 वर्ष पता निरंतु थाना-सीपत, तहसील मस्तुरी, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) को भी जंगली सुअर अनुसूची-3 के प्राणी का शिकार कर अपने घर में वन्य जीव जंगली सुअर का अवशेष भी उनके घर से बरामद किया गया जिन्हें वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत पृथक से वन अपराध क्रमांक 7463/16 एवं 7463/17 के अनुसार 11 फरवरी को पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय बिलासपुर में प्रस्तुत कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। इस कार्यवाही में सीपत थाना प्रभारी राजकुमार सोरी, महादेव खुंटे समस्त पुलिस थाना स्टॉफ एवं वन परिक्षेत्र के वेद प्रकाश शर्मा वनपाल, अजय बेन वनपाल, हफीज खान वनपाल बहोरन लाल साहू वनरक्षक रमेश ठाकुर वनरक्षक रविन्द्र महिलांगे, चंद्रहास तिवारी वनरक्षक तथा वनमण्डल बिलासपुर के उपनदस्ता की टीम का योगदान सराहनीय रहा है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएफआईएच ने प्रो लीग में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 10-2 से हराया
    Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का किया गया गठन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी

    February 20, 2026

    वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…

    February 20, 2026

    एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…

    February 20, 2026

    अब फ्रांस – मैक्रों का बॉलीवुड स्टाइल विदाई मैसेज, ‘धुरंधर’ गाने से इंटरनेट पर तहलका…

    February 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी
    • वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…
    • एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…
    • अब फ्रांस – मैक्रों का बॉलीवुड स्टाइल विदाई मैसेज, ‘धुरंधर’ गाने से इंटरनेट पर तहलका…
    • अब पहले रिचार्ज, फिर बिजली प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में लागू होगी प्रीपेड सिस्टम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?