Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » 16 फरवरी राशिफल : कन्या राशि वाले जातकों को मिलेगा कोई शुभ समाचार , जानिए आज का अपना राशिफल
    ज्योतिष

    16 फरवरी राशिफल : कन्या राशि वाले जातकों को मिलेगा कोई शुभ समाचार , जानिए आज का अपना राशिफल

    By Tv 36 HindustanFebruary 15, 2022No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि

    आज आपका दिन खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो सकती है। बेहतर होगा आज सामानों की लिस्ट बना कर ही बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इसमें आपके गुरु आपकी पूरी सहायता करेंगे। इसके अलावा किसी नये कॉलेज में एडमिशन लेने के लिये आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    वृष राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी से आपको मदद की जरूरत पड़ेगी। आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएं नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करेंगी। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज आपके मन में आयेगी। आज के दिन यात्रा करते हुए समान या पैसो का ध्यान जरूर रखें। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आप जीवनसाथी को कोई अच्छा-सा सरप्राइज देने की योजना बनाएंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आयेगी। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आईडिया आपके दिमाग में आयेंगे। जीवन में सिनियर्स का सहयोग बना रहेगा। बच्चों का पढाई में मन लगेगा। सेहत का खास ख्याल रखें, बाहर का ऑयली खाने से बचें। करोबार में उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। रुका हुआ पैसा वापस आयेगा।

    कर्क राशि

    आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद कुछ काम पूरा होने में समय लगेगा।  इस राशि के छात्रों को आज मेहनत के अनुरूप ही सफलता मिलेगी, थोड़ी और मेहनत से आपका करियर बेहतर बनेगा। ऑफिस में काम का लोड बढ़ सकता है, लेकिन किसी जूनियर की मदद से पूरा हो जायेगा। बच्चे आज भाई बहन के साथ पार्क में घूमने जाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, जीवनसाथी आपका मन पसंद खाना भी आपको बनाकर खिलाएंगे। लवमेट्स एक दूसरे से काफी देर तक बात करेंगे।

    सिंह राशि

    आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। सोचे हुए काम आज पूरा करने में सफल होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है। किसी बात को समझने में कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है।  रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ थोड़ी ज्यादा होगी। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। आज आप अपने व्यापार को बढ़ने के लिए नया प्लान बनायेंगे। जिसमें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी, साथ ही आपको काफी धनलाभ भी होगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। लवमेट्स के रिश्ते में नयापन आएगा। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए गुरुजनों से मार्गदर्शन लेंगे।

    तुला राशि

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आप पूरा करने में सफल होंगे। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है, परिवार के सभी लोग घर के कामों में आपकी सहायता करेंगे। क्रॉकरी से सम्बंधित व्यापार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा।

    वृश्चिक राशि

    आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोचेंगे, जो की काफी फलदायी होगा। माता पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। सेहत के लिहाज से भी आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। 

    धनु राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिसे सुनकर आपका चेहरा प्रसन्नता से खिल उठेगा। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित होगी। आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें सफलता मिलने वाली है।  घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। पिता का ज्यादा समय बच्चों के साथ बितेगा, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

    मकर राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में आ रही रुकावटें आज समाप्त होगी। आज अपने मोबाइल का ध्यान रखें, नहीं तो जल्दीबाजी में कहीं भूल सकते हैं। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कोई बड़ा फैसला करने के पहले थोड़ा इंतजार करें, नही तो कुछ मामले उलझ भी सकते हैं।  दूसरों की मदद करते-करते खुद थकावट महसूस करेंगे। रुके हुए सारे काम आज पूरे हो जायेंगे। ऑफिस के सहकर्मी आज आपके ड्रेस की तारीफ करेंगे।

    कुंभ राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किये गये कामों से भी आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो जाएंगे। आज रोजगार के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे, इससे आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। लवमेट्स घूमने का प्लान बनायेंगे। 

    मीन राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते में नई ताजगी महसूस करेंगे, बस साथी पर विश्वास बनाए रखें | निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपकी मन से कि हुई कोशिशें पूरी हो जायेगी। आप सोशल मिडिया पर नए लोगों से संपर्क करेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।  बच्चे माता पिता के साथ बजार घूमने जाएंगे, जिससे उनका मन काफी प्रसन्न हो जायेगा।

    Views: 0
    21januaryrashifal india Maharashtra Rashi Khanna Rashifal Rashifal today Today latest news Today news Today rashifal
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिला मुख्यालय में जल्द ही सी मार्ट,धान खरीदी केंद्रों में चबूतरा बनाने के लिए स्थान चिन्हांकन के दिए निर्देश- कलेक्टर
    Next Article यूपी चुनाव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ त्रिलोकश्रीवास ने बनाया माहौल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात…

    November 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    गांव की बिजली से ही गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का है नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात…
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा मुख्यमंत्री साय…
    • दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…
    • गांव की बिजली से ही गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का है नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय…
    • आज 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का खेल, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?