
बलौदाबाजार : वन तहसील में पदस्थ पटवारी अजय प्रभाकर का रिश्वत लेने का वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें वह पैसा लेते हुए साफ-साफ दिखाई दे रहे थे किंतु ना तो प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यवाही की ना सरकार के कान में जूं रेंगी अब पटवारी अजय प्रभाकर का ऑडियो सामने आया है जिसमें वह स्वयं ₹10000 लेने और ₹25000 लेने की बात स्वीकार कर रहे हैं राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार किस कदर हावी है इसका जीता जागता ऑडियो आपके सामने हैं पटवारी अजय प्रभाकर ने पहले किसान द्वारा पहले 10 हजार फिर 15हजार पैसे लेने की बात को स्वं पटवारी द्वारा स्वीकार किया जा रहा है |बता दे उक्त फोन रिकॉर्डिंग उसी वीडियो से सम्बंधित है जोदो हफ्ते पहले ही पटवारी अजय प्रभाकर का रिश्वत लेते हुए वायरल हुआ था | जिस पर सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा रिश्वतखोर पटवारी अजय प्रभाकर के बचाव मे औपचारिक जाँच होने जैसी बाते सामने आयी लेकिन आजतक कोई निर्यण नहीं आ पाया | बता दे की नाम न बताने की स्थिति मे सैकड़ो किसान बयान देने तैयार है जिनसे पटवारी अजय प्रभाकर द्वारा बड़ी बड़ी रकम लिया गया है | एक ओर पटवारी अजय प्रभाकर द्वारा छोटे -छोटे कार्यों के लिए 20 से 25 हजार रूपये लेना बावजूद ज़िला प्रशासन पटवारी के ऊपर इतना मेहरबान बना हुआ है, स्पष्ट है उच्च अधिकारियो की संरक्षण मिल रहा है।