Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » 17 फरवरी राशिफल : जानिए आज का अपना राशिफल,कैसा होने वाला है आपका दिन
    ज्योतिष

    17 फरवरी राशिफल : जानिए आज का अपना राशिफल,कैसा होने वाला है आपका दिन

    By Tv 36 HindustanFebruary 17, 2022No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि

    आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से आप जिन छोटी–मोटी तकलीफों से परेशान थे, वे सब आज ठीक हो जायेंगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को आज अपने साथियों से सहयोग थोड़ा कम ही मिलेगा। आप उनपर ध्यान देने के बजाए बॉस के दिए हुए निर्देशों का पालन करें,परिणाम अच्छा मिलेगा। व्यापार में आज आपका दूसरों से मेल-जोल बढ़ेगा। लोग आपके व्यवहार से काफी खुश होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी।

    वृष राशि

    आज का दिन शानदार रहने वाला है। करियर में उन्नति के लिये आज आपको अच्छी सलाह मिलेगी। किसी नये काम को स्टार्ट करने के लिये आज का दिन ठीक है। आप जो भी फैसला करेंगे, उससे फायदा जरूर मिलेगा। यात्रा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़ें हैं आज उन्हें सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, साथ ही उनका मान-सम्मान भी होगा। स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा।

    मिथुन राशि

    आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ऑफिस से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज परिवारवालों के साथ टाइम स्पेंड करने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप शाम तक किसी सामारोह में जाने का मन बनायेंगे। आज किसी जरूरी काम में आपका अनुमान लगाना सही साबित होगा। इस राशि के लोगों को कानूनी मामले से राहत मिलेगी। आज घरेलू खर्च बढ़ने के कारण आपका बैंक बैलेंस थोड़ा कम होगा। आपके कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी।

    कर्क राशि

    आज ताजा फूल की तरह अपने व्यावहार में ताज़गी बनाए रखें। दोस्तों के साथ दिन हंसी-मजाक में बीतेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएंगे। यह समय जीवन में आपको भरपूर आनंद दिलायेगा। इस राशि की महिलाओं का अधिकांश समय खरीदारी में बीतेगा। आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप अच्छा महसूस करते हैं। आपको निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य ले लेना चाहिए। संतान पक्ष से आज आपको खुशियां मिलने वाली है। 

    सिंह राशि

    आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज धैर्य बनायें रखने की जरूरत है, आपने जो चाहा था वो आपको मिलेगा। ऑफिस में आज आपके बैठने की जगह में परिवर्तन हो सकता है। आज अपनी शारीरिक-ऊर्जा का स्तर ऊंचा बनाए रखें, ताकि आप जी-तोड़ मेहनत कर जल्द-से-जल्द किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा कर लें।  इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन ठीक हैं।  कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

    कन्या राशि

    आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप कुछ नयी प्लानिंग बनाएंगे जिससे बिजनेस में प्रमोशन के नये रास्ते मिलेंगे। आज अपनी व्यक्तिगत साज-सज्जा पर ध्यान दें। आज आपको ऑफिस में कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण होगा।  बिजनेस में नए प्लान बनाकर आगे बढ़ेंगे तो आपको लाभ होगा। आज आप कोई ऑनलाइन व्यापार शुरू करने का मन भी बनायेंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज चेंज कर दें,आपको अच्छी नौकरी का प्रस्ताव भी मिलेगा।

    तुला राशि

    आज का दिन फायदा लेकर आया है। समय के साथ महत्वपूर्ण काम पूरे हो जायेंगे। अगर आप प्लान बनाकर काम करेंगे तो बिजनेस में सफलता जरूर मिलेगी। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात होगी। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं आज उन्हें कहीं कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे।  कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

    वृश्चिक राशि

    आज किसी बात को लेकर आपका मन उत्साहित रहेगा। अपने कार्यस्थल पर मुद्दों के बारे में स्पष्ट और उचित निर्णय लेने में सक्षम होंगे। इस राशि के छात्रों को आज किसी अनुभवी से अच्छी सलाह मिलेगी।  कोई ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क होगा जो आपके भविष्य के लिए बहुत प्रभावशाली साबित होगा। आपको कोर्ट-कचहरी के मामले से राहत मिलेगी। लवमेट आज एक दूसरे को गिफ्ट देगे, अपने रिश्ते की बात भी घरवालों से करेंगे।

    धनु राशि

    आज आपका आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहेगा। व्यापार में अचानक हुए धन लाभ से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। इस राशि के छात्र आज अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। जो इंजीनीयर है आज उन्हें किसी बड़ी कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा साथ ही पुरानी कम्पनी में एक्स्ट्रा इनकम का ऑफर भी मिलेगा। आज विरोधी आपसे दोस्ती करना चाहेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। लवमेट्स के लिये आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बीतेगा।

    मकर राशि

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप दवाई या सौन्दर्य प्रसाधन उद्योग में निवेश करेंगे तो काफी फायदेमंद साबित होगा।  ये बहुत जरूरी है की आप अपने निवेश करने से पहले उसे दोबारा परखें और जरूरी हो तो उसमें बदलाव जरूर लाएं। आज आपकी सोच साकारात्मक बनी रहेगी। आपको बेवजह गुस्सा करने से बचना चाहिए। अपनी वाणी पर संयम बनाएं रखें। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    कुंभ राशि

    आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। कारोबार में आ रही समस्या आज समाप्त हो जाएंगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं आज समाप्त होगी। घर परिवार के ख़ुशी का माहौल बनेगा।  किसी समारोह में करीबी रिश्तेदार से मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। आज ठंडी चीजे खाने से परहेज करें। परिवारवालों के साथ आपका अधिक समय बीतेगा। रुके हुए सभी कार्य आज पूरे होंगे। लवमेट्स एक दूसरे की कद्र करेंगे।

    मीन राशि

    आज अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गंभीरता से कोशिश करेंगे। जिसका बेहतर परिणाम भी आपको मिलेगा। .आप पहले से जिन योजना को लागू करने की सोच रहे थे आज उन्हें लागू करने का समय आ गया।  इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

    Views: 0
    Hind news Hindi khabar Hindi news hindinews india Rashi Khanna Rashifal Rashifal today today Today latest news Today news Today rashifal Today the corona's
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की पांच राज्यों में विस चुनाव को लेकर भविष्यवाणी, कहा- सभी जगह होगा भाजपा का सूपड़ा साफ…
    Next Article धान मंडी के पीछे खेल रहे थे जुआ ,7 जुवाड़ी को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात…

    November 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    गांव की बिजली से ही गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का है नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात…
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा मुख्यमंत्री साय…
    • दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय…
    • गांव की बिजली से ही गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का है नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय…
    • आज 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का खेल, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?