Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज थम जायेगा तीसरे चरण के चुनाव का प्रचार
    यूपी

    आज थम जायेगा तीसरे चरण के चुनाव का प्रचार

    By Tv 36 HindustanFebruary 18, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ , 18 फरवरी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान वाली 59 सीटों पर शुक्रवार को शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जायेगा।
    राज्य में सात चरण में हो रहे चुनाव के दौरान तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधान सभा सीटों पर 20 फरवरी को होने वाले मतदान में 2.15 करोड़ मतदाता 627 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग द्वारा पांच जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार तीसरे चरण वाली सीटों पर 02 करोड़ 15 लाख 75 हजार 430 मतदाता हैं। इसमें 01 करोड़ 16 लाख 12 हजार 10 पुरुष मतदाता और 99 लाख 62 हजार 324 महिला मतदाताओं के अलावा 1,096 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।
    इस चरण में बृज क्षेत्र के पांच जिलों फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, एटा और कासगंज की 19, अवध क्षेत्र के कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा जिले की 27 तथा बुंदेलखंड के पांच जिलों झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा और हमीरपुर की 13 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें समाजवादी पार्टी (सपा) का सबसे मजबूत गढ़ एटा, इटावा और मैनपुरी की ‘यादव बैल्ट’ भी शामिल है, जिस पर पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सपा के किले में जबरदस्त सेंधमारी की थी।
    तीसरे चरण की 59 में से 49 सीटों पर 2107 में भाजपा ने कब्जा जमाया था, जबकि मात्र नौ सीटें सपा और एक सीट पर कांग्रेस जीत सकी थी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का इस इलाके में खाता भी नहीं खुल सका था। अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे विपक्षी दलों को इस चुनाव में तीसरे चरण वाली सीटों पर खोई जमीन वापस पाने की उम्मीद है वहीं, भाजपा किसी भी कीमत पर इस इलाके में खुद को कमजोर नहीं पड़ने देने की भरपूर कोशिश कर रही है।
    गौरतलब है कि पहले दो चरण के चुनाव में 20 जिलों की 113 सीटों पर मतदान हो चुका है। इसमें 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर और 14 फरवरी को नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान हुआ था।
    तीसरे चरण में योगी सरकार के मंत्री ही नहीं बल्कि केन्द्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। इनमें केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल तीसरे चरण के मतदान वाली सबसे खास सीटों में शुमार मैनपुरी की करहल सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती दे रहे हैं। इसी जिले की भोगांव सीट पर योगी सरकार में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री और कानपुर जिले की महाराजगंज सीट पर सतीश महाना किस्मत आजमा रहे हैं।
    चर्चित चेहरों वाली अन्य प्रमुख सीटों में सादाबाद, जसवंतनगर, फर्रुखाबाद और कन्नौज सीट शामिल है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव इटावा की जसवंतनगर सीट से सपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में हैं। जबकि मुलायम के समधी हरिओम यादव भाजपा के टिकट पर सिरसागंज सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के ब्राह्मण चेहरा रहे रामवीर उपाध्याय इस बार सादाबाद से भाजपा के उम्मीदवार हैं। हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले कानपुर के पुलिस आयुक्त रहे असीम अरुण कन्नौज (सु) सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद फर्रुखाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने 2017 में कानपुर की किदवईनगर सीट पर अजय कपूर और गोविंदनगर सीट पर करिश्मा ठाकुर की बहुत कम मतों से हार के एक बार फिर इस चुनाव में दोनों को उम्मीदवार बनाया है।
    इस चरण वाली सीटों पर लगभग एक महीने से अधिक समय से चल रहे धुआंधार चुनाव प्रचार में सत्तारूढ़ भाजपा के साथ विपक्षी दल सपा, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। तीसरे चरण के मतदान वाली 59 सीटों में से लगभग दो दर्जन सीटों पर दलित मतदाता और इतनी ही सीटों पर पिछड़ी जातियाें का बाहुल्य हार जीत का फैसला करता है।
    इस चुनाव में किसानों की नाराजगी भाजपा की मुश्किलें बढ़ा रही है। वहीं, विरोधी खेमे में सपा इस इलाके में अपने परंपरागत गढ़ के अलावा बसपा बुंदेलखंड में अपने प्रदर्शन को श्रेष्ठता के शिखर पर ले जाने के लिये प्रयासरत है। इससे पहले 2012 में जब सपा ने सरकार बनायी थी, उस समय भी सपा को इस इलाके की इन 59 सीटों में से 37 सीटें मिली थीं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोविड टीकाकरण में 174.64 करोड़ टीके लगे
    Next Article मुख्यमंत्री ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें किया नमन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लिव इन रिलेशनशिप हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े…

    March 29, 2026

    ना’ मतलब ‘ना’ अब पायलट पर मनमर्जी नहीं चला सकते VVIP, DGCA ने जारी की ये नई गाइडलाइन…

    March 29, 2026

    न सड़कें, न कार फिर भी सबसे खुशहाल ये शहर यहां हॉर्न नहीं, सुनाई देती है सिर्फ प्रकृति की आवाज…

    March 29, 2026

    मौसम रहेगा सामान्य या अचानक बदलेगा मिजाज जानिए अगले 3 दिनों का ये होगा हाल…

    March 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लिव इन रिलेशनशिप हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े…
    • ना’ मतलब ‘ना’ अब पायलट पर मनमर्जी नहीं चला सकते VVIP, DGCA ने जारी की ये नई गाइडलाइन…
    • न सड़कें, न कार फिर भी सबसे खुशहाल ये शहर यहां हॉर्न नहीं, सुनाई देती है सिर्फ प्रकृति की आवाज…
    • मौसम रहेगा सामान्य या अचानक बदलेगा मिजाज जानिए अगले 3 दिनों का ये होगा हाल…
    • आज का राशिफल आज किस्मत देगी साथ या देगी परीक्षा जानिए सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?