Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हिजाब विवाद : सुपरमॉडल बेला ने की भारत की निंदा, कहा- ‘आप न बताएं महिला को क्या पहनना है क्या नहीं’
    अंतरराष्ट्रीय

    हिजाब विवाद : सुपरमॉडल बेला ने की भारत की निंदा, कहा- ‘आप न बताएं महिला को क्या पहनना है क्या नहीं’

    By Tv 36 HindustanFebruary 18, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली, 18 फरवरी। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर समेत कई हस्तियों द्वारा हिजाब का समर्थन करने के बाद अमेरिकी सुपरमॉडल बेला हदीद ने सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर भारत और कई अन्य देशों की जमकर आलोचना की है।
    बेला ने कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने का जिक्र करते हुए, इसे मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ भेदभाव करार दिया। इस दौराना बेला ने कई देशों में सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंध के विरोध पर प्रमुख वैश्विक समाचारों की तस्वीरें पोस्ट कीं।
    बेला (25) ने इंस्टाग्राम पर कहा,“मैं फ्रांस, भारत, क्यूबेक, बेल्जियम और दुनिया के अन्य देशों, जो अलग अलग रूप में मुस्लिम महिलाओं के साथ भेदभाव करते हैं, से अपने निर्णयों पर पुनर्विचार करने का आग्रह करती हूं।”
    सुपर मॉडल ने कहा,“महिलाओं को यह बताना कि उन्हें क्या पहनना चाहिए या क्या नहीं आपका काम नहीं है, खासकर जब यह आस्था और सुरक्षा से संबंधित हो।” उन्होंने कहा,“महिलाओं को यह बताना आपका काम नहीं है कि वे क्या पढ़ सकती हैं, या क्या खेल, खेल सकती हैं, खासकर जब यह उनकी आस्था और सुरक्षा से संबंधित हो।”
    बेला ने कहा,“फ्रांस में हिजाबी महिलाओं को स्कूल जाने के लिए, खेल खेलने के लिए, तैरने के लिए, यहां तक कि उनकी आईडी तस्वीरों पर भी हिजाब पहनने की अनुमति नहीं है। आप यहां एक सिविल वर्कर नहीं हो सकते हैं या हिजाब के साथ अस्पतालों में काम नहीं कर सकते हैं। अधिकांश विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप पाने एक ही तरीका है, हिजाब उतारना।”
    उन्होंने कहा,“इस संबंध में, जो विधेयक या तो पास हो चुके हैं या पारित होने की प्रक्रिया में हैं। यह हास्यास्पद है और वास्तव में दिखाता है कि दुनिया इसके बारे में जाने बिना कितनी इस्लामोफौबिक है।”
    मॉडल ने कहा,“जैसा कि मेरे दोस्त तक्वाबिंताली ने मुझसे कहा कि आप जानते हैं, यह इस्लामोफोबिया है, यह शुद्ध लिंगवाद और कुप्रथा है। इस बात सेकोई फर्क नहीं पड़ता कि यह किस देश मे हो रहा है। पुरुष हमेशा एक महिला को नियंत्रित करना चाहते हैं कि महिला क्या पहने और क्या करे। इसे रोकने की जरूरत है।”


    बेला हदीद ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘फैशन की दुनिया में हिजाब और दूसरी तरह के सिर को ढकने वाले कपड़े जगह बनाते दिखने लगे हैं, लेकिन इसके बीच हमें उन चुनौतियों, दुर्व्यवहार और पक्षपात को नहीं भूलना चाहिए, जिनका मुस्लिम महिलाएं अपनी आस्था और विश्वास के कारण रोज सामना करती हैं। हर महिला के पास अपने शरीर को लेकर निर्णय लेने का पूरा हक है। इसे लेकर फैसला करने का अधिकार उनके सिवाए और किसी के पास भी नहीं है।’
    मॉडल ने आगे लिखा कि ‘फैशन भले ही सीमाओं को तोड़ते हुए चीजों को ज्यादा स्वीकारयोग्य बनाता है, लेकिन ये याद रखना चाहिए कि हिजाब की उत्पत्ति कैसे हुई है और ये दुनियाभर में मौजूद मुस्लिम महिलाओं के लिए कितना मायने रखता है।’ उन्होंने आगे जाहिर किया कि कैसे उन्होंने अपने सामने मुस्लिम बहनों को गलत व्यवहार का शिकार होते हुए देखा है। इस बर्ताव को मॉडल ने ‘पक्षपातपूर्ण और जातिवाद’ से प्रेरित बताया।
    उल्लेखनीय है कि भारतीय अभिनेत्री सोनम कपूर उन हजारों लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने बेला हदीद की इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है। कर्नाटक में स्कूलों व कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध के सुर्खियों में आने के बाद सोनम भी इस मुद्दे पर मुखर रही हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहिजाब पहनकर निषेधज्ञा का उल्लंघन कर रही छात्राओं पर प्राथमिकी दर्ज
    Next Article राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अभिनव पहल त्वरित सहायता अभियान – ‘‘अनुतोष’’
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…

    February 20, 2026

    एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…

    February 20, 2026

    अब फ्रांस – मैक्रों का बॉलीवुड स्टाइल विदाई मैसेज, ‘धुरंधर’ गाने से इंटरनेट पर तहलका…

    February 20, 2026

    अब पहले रिचार्ज, फिर बिजली प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में लागू होगी प्रीपेड सिस्टम…

    February 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी
    • वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…
    • एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…
    • अब फ्रांस – मैक्रों का बॉलीवुड स्टाइल विदाई मैसेज, ‘धुरंधर’ गाने से इंटरनेट पर तहलका…
    • अब पहले रिचार्ज, फिर बिजली प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में लागू होगी प्रीपेड सिस्टम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?