Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किसानों ने रोका रेल कॉरिडोर का काम, बिना मुआवजा दिए पेड़ों की कटाई
    कोरबा

    किसानों ने रोका रेल कॉरिडोर का काम, बिना मुआवजा दिए पेड़ों की कटाई

    By Tv 36 HindustanFebruary 20, 2022Updated:February 20, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा, 20 फरवरी। छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में पुरैना और ढुरेना गांव के ग्रामीणों ने गेवरा-पेंड्रा रोड रेल कॉरिडोर निर्माण कार्य रूकवाया। किसानों के आरोप है कि अधिग्रहित कुछ जमीन और पेड़ों का मुआवजा उन्हें अभी तक नहीं मिला है।
    ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए कॉरिडोर का कार्य कर रहे कर्मचारियों ने किसानों के मुआवजा प्रकरण का निराकरण होने तक रेल कॉरिडोर का कार्य स्थगित रखने आश्वासन दिया।

    उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा यातायात व कोयला ढुलाई को आसान बनाने गेवरा-पेंड्रा रोड रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए सैकड़ों गांवो के किसानों की हजारों एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जिनमें अधिकांश आदिवासी, कमजोर तबके से जुड़े किसानों की जमीनें अधिग्रहित हुई है जिनका किसानी ही मुख्य पेशा है।

    किसानों के आरोप है कुछ बिना मुआवजा अधिग्रहित भूमि पर प्रशासन द्वारा पेड़ों की कटाई की खबर मिलते ही नुनेरा और ढुंनेरा दोनों गांवों के कई किसान कार्यस्थल पर पेड़ों की कटाई का विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि वन मंडल अधिकारी कटघोरा की कार्य प्रणाली संदेहास्पद दमनकारी है बिना मुआवजा का भुगतान किए पेड़ों की कटाई की जा रही है।
    एकत्रित हुए किसानों ने आरोप लगाया है कि मुआवजा और रोजगार के लिए किसानों ने कई बार जिला प्रशासन का ध्यानआकर्षित किया है, लेकिन आज तक समस्या का निराकरण नहीं किया गया है ।


    समस्या सुनने पहुंचे रेल कॉरिडोर कार्य कंपनी इंजीनियर अवधेश कुमार बिंद ने बताया शासन प्रशासन एवं कंपनी किसान अन्नदाताओं के हित को ध्यान में रखते हुए सक्षम अधिकारियों को अवगत करा उचित निर्णय के साथ विकास कार्य संपादित करेगी किसानों के छूटे पेड़ या जिनकी जमीनों के मुआवजे नहीं मिले या आवेदन प्रस्तुत करें ।प्राप्त आरोप पत्रों को सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर उचित निर्णय दिलाने सार्थक प्रयास कर कार्य संचालित किया जाएगा।
    रेल कॉरिडोर के काम को रोकने में शिवरतन सिंह कंवर, मोहपाल सिंह, कवल सिंह कंवर, समान सिंह कंवर, नीतु सिंह, दादू सिंह, पुरषोत्तम कंवर, रघु, संजय, रामगोपाल, नेपाल, अजित, हरि ओमसिंह, सोहनलाल, हेमंत व अन्य ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

    Post Views: 0

    #petrol Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Covidrecovery Farmers stopped felling of trees Hindi khabar hindinews india rail corridor the work Without
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिला विश्व कप के लिए वेस्ट इंडीज टीम की 15 सदस्यों का हुआ एलान
    Next Article पिछले वर्षों के उच्चतम वार्षिक उत्पादन को पीछे छोड़कर एनटीपीसी ने एक और बडी उपलब्धि हासिल की
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    रूस ने गेरान ड्रोन को दिया ‘क्रूज मिसाइल’ जैसा दम इतने KM की रफ्तार से यूक्रेन के एयर डिफेंस को दे रहा चुनौती…

    September 14, 2026

    भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें ऐसे काम करता है यह सिस्टम…

    September 14, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने परिवारजनों के साथ इस विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना…

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ
    • रूस ने गेरान ड्रोन को दिया ‘क्रूज मिसाइल’ जैसा दम इतने KM की रफ्तार से यूक्रेन के एयर डिफेंस को दे रहा चुनौती…
    • भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें ऐसे काम करता है यह सिस्टम…
    • मुख्यमंत्री साय ने परिवारजनों के साथ इस विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना…
    • भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?