Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » कर्नाटक के बजरंग दल कार्यकर्ता के हुए हत्या के बाद शहर में मचा है खूब बवाल, हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लोगों के शामिल होने की जताई जा रही है आशंका
    छत्तीसगढ

    कर्नाटक के बजरंग दल कार्यकर्ता के हुए हत्या के बाद शहर में मचा है खूब बवाल, हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लोगों के शामिल होने की जताई जा रही है आशंका

    By Tv 36 HindustanFebruary 21, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक  के शिवमोगा में रविवार की रात को बजरंग दल के 23 साल के एक कार्यकर्ता  की चाकुओं से गोदकर हत्याकर दी गई है. पुलिस  ने घटना के बाद एहतियातन शहर में धारा 144 लागू कर दी है. युवक का नाम हर्षा है. उसकी हत्या भारती कॉलोनी की रवि वर्मा गली में हुई है. यह शहर बेंगलुरु से करीब 250 किलोमीटर दूर है, जहां हिजाब का मुद्दा गरमाया हुई है. हालांकि युवक की हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन राज्य में इस पर राजनीति गरमा गई है. ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री एवं शिवमोगा से विधायक केएस ईश्वरप्पा  ने जिले के ‘‘गुंडों’’ पर हत्या का आरोप लगाया है. आइए आपको 10 बातों के जरिए बताते हैं कि इस घटना में अब तक क्या-क्या हुआ है…

    • हर्षा की हत्या के बाद मृतक के समर्थक सड़कों पर उतर आए और अपना आक्रोश जाहिर किया. टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो में वे पथराव करते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका निशाना कौन था यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

    • मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु में कहा, ‘जांच शुरू हो गई है और कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं. हमें उम्मीद है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मैं शिवमोगा के लोगों से कहना चाहूंगा कि हमने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कदम उठाए हैं. अफवाहों पर ध्यान ना दें. कानून एवं व्यवस्था बनाए रखें.’

    • कर्नाटक के गृह मंत्री अर्गा ज्ञानेंद्र शिवमोगा पहुंचे और कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि पुलिस को कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं और घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. 23 वर्षीय एक युवक की हत्या की गई है. ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए. मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं.’

    • गृह मंत्री अर्गा ज्ञानेंद्र ने कहा, ‘हमने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. मेरी जानकारी के अनुसार, इस हत्या में 5 लोग शामिल हैं. पूछताछ चल रही है. बहुत जल्द हम हत्या से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल शिवमोगा में सब कुछ नियंत्रण में है. बेंगलुरु से 200 और पुलिसकर्मी भेजे गए. 1200 पहले से ही तैनात हैं. वहां आरएएफ भी मौजूद है. हमने अन्य जिलों के एसपी को भी स्थिति की बारीकी से निगरानी करने का निर्देश दिया है.’

    • बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा, ‘बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की कल (कर्नाटक में) हत्या कर दी गई थी. मुझे लगता है कि यह एक साजिश है, उसकी हत्या एक साजिश के तहत की गई है. इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए. सरकार इस मामले को गंभीरता से लेगी. जरूरत पड़ी तो केस एनआईए को सौंपा जाए.

    • मंत्री ईश्वरप्पा ने आरोप लगाया, ‘गुंडों ने हमारे कार्यकर्ता की हत्या कर दी है, वह केवल 23 वर्ष का था और उसकी शादी भी नहीं हुई थी. इन गुंडों ने कभी शिवमोगा में इतनी हिम्मत नहीं की थी.’ ईश्वरप्पा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार पर भी आरोप लगाया कि उनके बयान ने अल्पसंख्यक समुदाय में असामाजिक तत्वों को उकसाया.

    • उनके बयान पर डीके शिवकुमार ने कहा, ‘ईश्वरप्पा पगल आदमी हैं, वह बकवास बातें बोलते हैं. उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और बीजेपी को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए. उन्हें देश में कोई माफ नहीं कर सकता. उन्होंने कहा था कि लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर भगवा ध्वज लगाना चाहिए. मुझे पता नहीं बीजेपी चुप क्यों है?’

    • कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना को लेकर गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा, ‘मैं इस हत्या की निंदा करता हूं. कांग्रेस अहिंसा में विश्वास करती है. दोषियों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए.’ वहीं, श्री राम सेना के संयोजक प्रमोद मुतालिक ने पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाने की मांग की.

    • उपायुक्त आर सेल्वामणि ने कहा, ‘पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों का पता लगाने की कोशिश जारी है. शहर में धारा 144 लागू की गई है इसलिए स्कूल और कॉलेज में एक दिन की छुट्टी रहेगी.’

    • पुलिस अधीक्षक बीएम लक्ष्मी प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए एक कार्यबल का गठन किया गया है. प्रसाद ने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता उनका (घटना में शामिल अपराधियों का) पता लगाना और उन्हें सजा दिलवाना है. हम लोगों से सहयोग करने और कोई भावनात्मक कदम नहीं उठाने की अपील करते हैं.’

    Views: 0
    Crime news crushed Hind news Hindi film Hindi khabar Hindi news hindinews india Karnataka murdered PM Narendra modi today Today latest news Today news today the
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजी.पी.एम. में अपराध समीक्षा बैठक लंबित अपराध चालानों महिलाओं बच्चों से सम्बंधित अपराधों को तय समय सीमा पर कार्यवाही करने दिए निर्देश
    Next Article CORONA NEWS : अब 12-18 साल के बच्चों को लगेगी Corbevax, DCGI ने दी आपात इस्तेमाल की मंजूरी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…

    November 4, 2026

    मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की

    November 4, 2026

    परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    November 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने जिले के पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ…
    • मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण…
    • मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सामुदायिक विकास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता की सराहना की
    • परियोजना पसान अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
    • एमबीबीएस नव प्रवेसी विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक सपथ, चिकित्सा सेवा, नैतिकता मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?