Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोरोना के चलते बंद रहे स्कूलों में विद्यार्थियों को वापस लाना चुनौतीपूर्ण कार्य – फेडरेशन
    कोरबा

    कोरोना के चलते बंद रहे स्कूलों में विद्यार्थियों को वापस लाना चुनौतीपूर्ण कार्य – फेडरेशन

    By Tv 36 HindustanFebruary 23, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    कोरबा, 23 फरवरी। नीति आयोग के दिसंबर 21 के रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ का 29.91 % आबादी गरीबी रेखा के नीचे है। कोरोना काल के चलते अनेक परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गया है। स्कूली विद्यार्थी भी अपने परिवार के जीवन-यापन के लिए खेतों एवं अन्य काम पर जा रहे हैं।

    छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, संरक्षक आर के पाण्डेय, कोरबा जिलाध्यक्ष सर्वेश सोनी,सचिव राजेश राय, कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में लंबे समय तक स्कूल बंद रहने के कारण आम विद्यार्थियों में नियमित पढ़ाई करने की मानसिकता पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। शिक्षा के उद्देश्य के दृष्टिगत विद्यार्थियों को मुख्य धारा पुनः जोड़कर उनमें पढ़ने की अभिरुचि जागृत करने विशेष कार्ययोजना तैयार कर राज्यव्यापी अभियान चलाने की आवश्यकता है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में कटौती करने के निर्णय से स्कूल जरूर खुला रहेगा लेकिन विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण कारक है। मोबाइल-डाटा-नेटवर्क के उपलब्धता के बीच शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन कराई है। मार्च में बोर्ड परीक्षा एवं अप्रैल में स्थानीय परीक्षा होगा।परीक्षाएँ तो केवल विद्यार्थियों के पढ़ाई को परखने के लिए होता है।मार्कशीट में केवल अंक रहता है। लेकिन जीवन की असली परीक्षा प्रतियोगिता परीक्षाओं और कैरियर शुरू होने के बाद होती है।
    फेडरेशन के कहना है कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। यहां की लगभग 75 प्रतिशत आबादी का जीवन-यापन कृषि पर निर्भर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में खेती-किसानी और किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने कई अभिनव योजनाओं को शुरू किया है।छत्तीसगढ़ में खरीफ फसल जून-जुलाई में बोया जाता है एवं कटाई अक्टूबर से नवंबर में होता है।वहीं रबी फसल को अक्टूबर से नवंबर में बोया जाता है और कटाई का समय मार्च से अप्रैल में होता है। उनका कहना है कि स्कूलों में पहले 90 दिनों का अवकाश ग्रीष्मकालीन, दशहरा-दिवाली एवं शीतकालीन अवकाश के रूप में विद्यार्थियों को मिलता था। जोकि कृषि क्षेत्र के दृष्टिगत था। ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ,अपने परिवार के उन्नति के लिए खेती-किसानी के कार्यों में अधिक भागीदारी रहते थे। राज्य के विकास के लिए कृषि का विकास होना जरूरी है। फेडरेशन के कहना है कि अवकाश में कटौती कर क्रमशः 61 दिन तथा 46 दिन किया गया था। अब स्कूल शिक्षा विभाग ने गर्मियों की छुट्टियों को 15 मई से 15 जून तक किया है। अब एक महीने का ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून से फिर स्कूल खुल जायेगा। विभाग के निर्णयानुसार परीक्षा के बाद भी 15 दिन तक विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रहेगा। जोकि अव्यवहारिक है।
    फेडरेशन का कहना है कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम 1977, नियम 25 के अंतर्गत अवकाश विभागों के शासकीय सेवकों को छोड़कर अन्य विभागों के शासकीय सेवकों को प्रत्येक वर्ष 30 दिवस का अर्जित अवकाश की पात्रता है। छत्तीसगढ़ मूलभूत नियम के अनुसार शिक्षकों को अवकाश विभाग का कर्मचारी माना गया है। फेडरेशन ने विश्रामावकाश के कुल 90 दिवस में कटौती किये गये अवकाश के एवज में अनुपातिक अर्जित अवकाश शिक्षकों को स्वीकृति आदेश जारी करने का माँग राज्य शासन से किया है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचुनाव प्रचार कर वापसी के दौरान दो बाइकों की टक्कर, 3 युवकों की मौत
    Next Article 2007 की तरह इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे: मायावती
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय ले रहे हाईलेवल मीटिंग, पेट्रोल-डीजल और LPG की उपलब्धता समेत इन मुद्दों पर समीक्षा…

    March 28, 2026

    सीएम साय आज लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनज़र आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस…

    March 28, 2026

    सीएम साय कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे हैं बड़ी बैठक…

    March 28, 2026

    केंद्र सरकार के फैसले का सीएम साय ने किया स्वागत डीजल पर पेट्रोल पर ₹10 की कटौती …

    March 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…
    • कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…
    • अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…
    • अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…
    • सीएम साय ले रहे हाईलेवल मीटिंग, पेट्रोल-डीजल और LPG की उपलब्धता समेत इन मुद्दों पर समीक्षा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?