कृष्णा दास महंत
कोरबा, 23 फरवरी। कोरबा वनांचल स्थित शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल भटगांव में 22 फरवरी को स्काउट गाइड के जन्मदाता लॉर्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल का जन्मदिन विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षक स्काउट गाइड कब बुलबुल ने मिलकर सर्व धर्म प्रार्थना किया तथा कब बुलबुल एवं शिक्षकों ने ग्राम वासियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए गांव के चौपाल में जाकर प्रांगण की सफाई कार्य किया।

इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक नोहर चंद्रा ने बताया कि स्काउट गाइड के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल ने स्काउट गाइड की स्थापना कर जनमानस में अनुशासन, भाईचारा, एकता एवं देशप्रेम की भावना का विकास किया है। प्राथमिक शाला भटगांव परिवार उन्हें शत-शत नमन करता है। कब बुलबुल के बच्चों सहित स्काउट प्रभारी शिक्षक अजय कुमार कश्यप, श्याम सुंदर नायक सफाई कर्मचारी मनु प्रताप सिंह उपस्थित रहे।