आरोपी से एक 315 बोर के देशी कट्टा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार कर भेजा जेल
ब्रेकिंग न्यूज़ छतरपुर /श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक,श्रीमान पुलिस अधीक्षक छतरपुर, श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले में हो रही फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही करने हेतु उप निरी. देवेंद्र सिंह यादव थाना प्रभारी बंशिया छतरपुर को निर्देशित किया गया है।
श्रीमान SDOP पी एल प्रजापति महोदय लवकुशनगर अनुभाग के मार्गदर्शन में उप निरी. देवेंद्र सिंह यादव थाना प्रभारी बंशिया के द्वारा गठित पुलिस टींम ने दिनाँक 23.02.2022 को मुखबिर सूचना पर थाना बंशिया के ग्राम व्यास बदौरा में आरोपी जानकी दुबे पिता सरजू दुबे निवासी व्यासबदौरा जिला छतरपुर के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार आरोपी जानकी दुबे के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया है।
उल्लेखनीय कार्यः- उप निरी. देवेंद्र सिंह यादव थाना प्रभारी बंशिया , स उ नि संतोष सिंह, लालजा प्रसाद , बलबीर राजपूत , शिवम घोष , वेदप्रकाश पटेल के द्वारा आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई।
ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार