Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » COVID19 : देश में पिछले 24 घंटे में 13 हजार से अधिक मामले सामने आये
    कोरोना समाचार

    COVID19 : देश में पिछले 24 घंटे में 13 हजार से अधिक मामले सामने आये

    By Tv 36 HindustanFebruary 25, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली, 25 फरवरी। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस महामारी के 13,166 नये मामले सामने आये हैं और इसी के साथ कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 28 लाख 94 हजार 345 हो गयी है। इसी दौरान सक्रिय मामले 14,124 कम होकर एक लाख 34 हजार 235 हो गई है।
    इसी दौरान 26,988 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जिन्हें शामिल करते हुये अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या चार करोड़ 22 लाख 46 हजार 884 हो गयी है। गुरुवार मध्य रात्रि तक कोरोना से 302 लोगों की मौत हुयी है और इसी के साथ कुल मिलाकर अब तक पांच लाख 13 हजार 226 हो गयी है। ये सभी आंकड़े शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी किये हैं।
    देश में पिछले 24 घंटे में 32,04,426 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 176 करोड़ 86 लाख 89 हजार 266 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
    देश में अभी सक्रिय मामलों की दर 0.31 फीसदी है जबकि स्वस्थ होने की दर 98.49 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत पर टिकी है।
    केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में पहले स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 5679 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 42473 रह गयी। वहीं 9531 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6380561 हो गयी है, जबकि 52 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 64803 हो गया है।
    महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर है, जहां इस अवधि में सक्रिय मामले 1353 घटकर 14242 रह गये। इस दौरान राज्य में 2516 लोग स्वस्थ हुये, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7704733 हो गयी। इस महामारी से 19 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143675 हो गया।
    वहीं, तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 1342 घटकर 9440 रह गये हैं। वहीं 1913 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3400144 हो गयी है, जबकि चार व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 37997 हो गया है।
    इसके अलावा कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 1123 घटकर 8292 रह गयी है। इस दौरान 1692 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3891110 हो गयी है। वहीं 19 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 39885 पर पहुंच गया है।
    राजस्थान में कोरोना के सक्रिय मामले 171 घटकर 6596 रह गये हैं। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 1261571 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9535 हो गया है।
    मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 5170 रह गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1021272 हो गयी है। इस दौरान तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10724 हो गयी है।
    पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले घटकर 8409 रह गये हैं और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 202249 हो गयी है, जबकि यहां मृतकों का आंकड़ा 652 है।
    उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 327 घटकर 4766 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 2038156 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23446 तक पहुंच गया है।
    आंध्र प्रदेश में 254 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 4927 रह गयी है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2297537 हो गयी है। इस दौरान दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14720 हो गयी है।
    तेलंगाना में सक्रिय मामले 304 और घटकर 4092 रह गये हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4111 पर पहुंच चुका है। वहीं 779893 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
    ओडिशा में कोरोना के 486 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या 3090 रह गयी है। राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1271843 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9045 पर बरकरार है।
    गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 2942 रह गये हैं तथा अब तक 1208013 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 10919 तक पहुंच गयी है।
    पश्चिम बंगाल में इस दौरान सक्रिय मामले 486 और घटकर 2162 रह गये हैं तथा छह और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 21165 हो गया है। राज्य में अभी तक 1990980 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
    छत्तीसगढ़ में कोरोना के 228 सक्रिय मामले घटकर 2061 रह गये हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1134239 हो गयी है तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा 14023 तक पहुंच गया है।
    पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामले 72 घटने से 2357 हो गये हैं और राज्य में अभी तक 425785 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा 7678 लोगों की अभी तक इस महामारी से जान जा चुकी है।
    राष्ट्रीय राजधानी में इस दौरान कोरोना के 68 सक्रिय मामले घटकर 2276 हो गये है, जबकि 618 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1829763 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में छह की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 26115 हो गया है।
    पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 899 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 739146 हो गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 17694 हो गया है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकोरबा: डांसर माही ठाकुर घर पर मृत मिली,रहस्य गहराया..पति से पूछताछ
    Next Article रूस यूक्रेन संकट के बावजूद 113वें दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल और डीजल के दाम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एससीबी मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक…

    March 16, 2026

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ प्रदेश का सामूहिक विवाह, 6,412 जोड़ों ने लिए सात फेरे …

    March 16, 2026

    पश्चिम एशिया में संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर, 46 हजार टन LPG लेकर भारतीय जहाज सुरक्षित यहां पहुंचा…

    March 16, 2026

    सीएम में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, अफवाह पर ध्यान न दें सीएम साय…

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एससीबी मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक…
    • गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ प्रदेश का सामूहिक विवाह, 6,412 जोड़ों ने लिए सात फेरे …
    • पश्चिम एशिया में संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर, 46 हजार टन LPG लेकर भारतीय जहाज सुरक्षित यहां पहुंचा…
    • सीएम में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, अफवाह पर ध्यान न दें सीएम साय…
    • सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?