भगवान श्रीकृष्ण में विश्वास ही मानव जीवन की सबसे बड़ी भक्ति हैं – परम-पूज्य हनुमान दास वृंदावन वाले
कृष्ण की बाल लीलाओं की आकर्षक झांकियां सजाई गई, और लोगों ने भक्तिभाव से भजन-कीर्तन और पुष्प अर्पित किया ।
टीवी- 36 हिन्दुस्तान के साथ शशिभूषण सोनी
भगवान श्रीकृष्ण अनन्य भाव रखने वाले वृंदावनीय अवतार हैं उसकी कथाएं इतनी मधुर हैं कि कथाओं को सुनते-सुनते मन भी चिंतन करने लग जाता हैं । नंदबाबा , यशोदाजी के संग कृष्ण की बाल लीलाएं , यशोदा को रिझाना , गोपियों को तड़पाना , कृष्ण को रस्सियों से बांधना , वृक्ष को गिरा देना , ग्वाल बाल संग मटकी चुराना , फिर बड़े ही प्रेम से माखन खाना , गोपियों के संग मक्खन लुटना , यशोदा मैय्या से शिकायतें फिर रोने लगना उनकी बाल लीलाएं हैं
कृष्ण गौशाला प्रांगण के ठीक सामने स्थित कृष्णा निवास , चांपा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए वृंदावन से पधारें कथा मर्मज्ञ आचार्य परम-पूज्य हनुमान दास महराजश्री ने वर्णन करते हुए कहा । आयोजन समिति के द्धारा विनोद कुमार अग्रवाल,कृष्णा देवी अग्रवाल और श्रीमति शारदा देवी ने कथा आरंभ होने के पूर्व व्यासपीठ पर विराजमान हनुमान दासजी और भागवत भगवान् की आरती की । मोदी परिवार के स्वजनों ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया इसके बाद भजनोपदेशक की प्रस्तुतियां दी। भगवान श्रीकृष्ण के उत्सव की गाथा के साथ दही-हांडी मिश्री का प्रसाद भी बांटा गया।

सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन गिरधारीलाल मोदी के वार्षिक श्राद्ध निमित्त विनोद कुमार- शारदा मोदी जी के द्वारा भक्तिभाव से किया जा रहा हैं ।कथा स्थल पर पहुंचे शशिभूषण सोनी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा प्रेम यज्ञ में श्रोताओं की संख्या दिन-प्रतिदिन जुट रही हैं मधुर-संगीत एवं वाद्य गीत और आकर्षक दिव्य झांकियों का आनंद उपस्थित श्रद्धालु भक्त उठा रहें हैं । राधा-कृष्ण , गोपियां, हांडी उत्सव और गिरीराज पर्वत की मनमोहक झांकी निकाली गई । भगवान कृष्ण का जीवन चरित्र हमारे जीवन को धन्य बनाने का दिव्य मार्ग दिखलाता हैं।

श्रीमद्भागवत की कथाओं से जीवन में प्रेम का स्फुरण होता हैं । सामाजिक , आध्यात्मिक, मानसिक सब कुछ प्रभु को समर्पित करते हुए कथा का श्रवण करना चाहिए । हनुमान दास महराज की रसमयी कथाओं से माता यशोदा का कृष्ण प्रेम का वात्सल्य भाव सुनने का सौभाग्य मिला। अद्भुत है भगवान श्रीकृष्ण और उनकी गोपियों की भक्ति ।कथा का सीधा प्रसारण यू ट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया जा रहा हैं । श्रीमद्भागवत की कथा प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से रात्रि सात बजे तक भक्तिभाव से किया जा रहा हैं। कथा का रसपान करने वालों में पूर्व नपाध्यक्ष प्रदीप कुमार नामदेव , पिताम्बर अग्रवाल, संतोष कुमार सराफ, घनश्याम, अशोक कुमार,आकाश, अनिल कुमार मोदी, रवि, किशन, राजेश कुमार , दुर्गा देवी, सत्यनारायण , शशिभूषण सोनी, पूर्व पार्षद श्रीमति शशिप्रभा सोनी, श्रीमती कौशिल्या, पुष्पा , मोहनी , सविता मोदी , संतोषी सराफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।