
रायपुर। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूस की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे है। ऐसे में यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक भारत वापसी के लिए सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बातचीत की।
