
रिपोर्टर :- जितेश्वर साहू
जिला-मुंगेली : दशरंगपुर के समीप शा.प्रा.शाला किशनपुर का निरीक्षण के दौरान स्कूल के प्रधान पाठक अमिता शुक्ला,सहायक शिक्षिका संध्या रानी तिर्की, शिक्षिका दीप्ति सिंह,शिक्षिका कन्याकुमारी पटेल ,शिक्षक मुकेश मरकाम से स्कूल के सभी व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी लिया गया। जिससे बच्चों के शिक्षा ,स्वास्थ्य और मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था के बारे में सभी प्रकार से जायजा लिया गया। इसी बीच सुविधा -असुविधा के ऊपर सवाल किया गया, जिसमे पता चला कि शाला में महिला शिक्षक की संख्या अधिक है, किन्तु यहां इनके लिए प्रसाधन की कोई भी व्यवस्था नही होने के कारण ,शिक्षिका और बालिकाओं को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही हैं। अतः प्रधान पाठिका अमिता शुक्ला एवम समस्त स्टाफ अपने उच्च शिक्षा विभाग से मांग कर रही हैं कि, इस स्कूल में शीघ्र-अतिशिघ्र प्रसाधन की व्यवस्था की जाए, और यह अत्यंत ही आवश्यक है। स्टाफ का कहना है, की इस समस्या हेतु अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है ,किन्तु किसी ने इस ओर ध्यान नही दिया । एक तरफ महिलाओ को आगे बढ़ाने की बात होती रहती है, वही इस जरूरी समस्याओं पर ध्यान नहीं देकर विभागीय अधिकारी को कोई सुध नही है।