Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ी नागरिकों के खाते में पैसे भेजे भूपेश सरकार : बृजमोहन अग्रवाल
    RAIPUR

    यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ी नागरिकों के खाते में पैसे भेजे भूपेश सरकार : बृजमोहन अग्रवाल

    By Tv 36 HindustanFebruary 26, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर Raipur : भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश सरकार पर अकर्मण्यता का आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार अगर यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ी लोगों के लिए इतनी चिंतित है तो उसे फंसे नागरिकों के खातों में तुरंत पैसे भेजने चाहिए। वहीं उन्होंने यह तंज कसा कि धर्मांतरण के आंकड़े केन्द्र सरकार के नहीं बल्कि स्वयं राज्य सरकार के हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब कांग्रेसियों को चुनाव के बाद ईडी के छापों की आशंका भी सता रही है।अग्रवाल आज पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

    अग्रवाल ने भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केवल ढकोसला करने और हवा हवाई बातें करने से काम नहीं चलेगा। ये तो सोई हुई सरकार है।अगर आप चिंतित हैं तो फंसे लोगों के खातों में सीधे पैसे भेजें ताकि उनकी आर्थिक सहायता होने से उन्हें परेशानी में राहत मिले। अग्रवाल ने सवाल किया कि क्या सरकार यूक्रेन और रूस की सरकार से बात कर सकती है। क्या राज्य सरकार के पास आंकड़े है कि कितने छत्तीसगढ़ के लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। राज्य सरकार पहले उन आंकड़ों को जारी करे।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना काम करें। जो काम सोनिया जी और राहुल जी का है वो काम उन्हें करने दें। अग्रवाल ने यह भी कहा कि केन्द्रीय सरकार इसकी चिंता कर रही है।अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र की जानकारी का स्रोत राज्य सरकार होती है। 25 हजार आदिवासी बच्चों की मौत पिछले तीन साल में होने के आंकड़े केन्द्र सरकार ने मशीन से नहीं निकाले हैं ये राज्य सरकार ने उपलब्ध कराए हैं। छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट राज्य था अब यह बिजली कटौती का राज्य हो गया है यह आंकड़ा भी राज्य सरकार ने उपलब्ध कराएं हैं।

    वैसे ही छत्तीसगढ़ में कितना धर्मांतरण हुआ है इसके आंकड़े भी राज्य सरकार ने भी उपलब्ध कराए हैं। राज्य सरकार यहाँ आंकड़े छुपाती है लेकिन केन्द्र सरकार और लोकसभा में गलत आंकड़े भेजेंगे तो इनके और अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई हो सकती है। वैसे आज नहीं तो कल राज्य सरकार के आंकड़े बेनकाब होंगे ही। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेसियों को अब चुनाव के बाद ईडी के छापों की आशंका सता रही है।

    इनको समझ में आ रहा है कि अब इनके गलत काम, अवैध कमाई और भ्रष्टाचार लम्बे समय तक नहीं चलने वाला है। उन्होंने राज्य सभा में कांग्रेस के प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है लेकिन हमारी यही अपेक्षा है कि कांग्रेस राज्य सभा में किसी छत्तीसगढ़ी को भेजे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article200 पदों पर भर्ती हेतु इस जिलेेेेेेे में भी हुआ प्लेसमेंट कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक…
    Next Article एक बार फिर पिता ने रिश्ते को किया शर्मशार पहले पत्नी के साथ करता था मारपीट फिर मासूम दो बेटियों के साथ किया…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    घर में सोलर पैनल लगाने के बाद भी क्यों आता है बिजली का बिल यहां समझें पूरा गणित…

    April 25, 2026

    रायपुर शहर कांग्रेस की नई टीम घोषित, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी…

    April 25, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक 29 अप्रैल को, इन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा…

    April 25, 2026

    अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी से ‘न्यूड फोटो’ की मांग, आरोपी हुआ गिरफ्तार…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • घर में सोलर पैनल लगाने के बाद भी क्यों आता है बिजली का बिल यहां समझें पूरा गणित…
    • रायपुर शहर कांग्रेस की नई टीम घोषित, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी…
    • साय कैबिनेट की बैठक 29 अप्रैल को, इन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा…
    • अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी से ‘न्यूड फोटो’ की मांग, आरोपी हुआ गिरफ्तार…
    • 40 के बाद हड्डिया दे रहीं हैं संकेत इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हड्डियां मजबूत बनाने के ये टिप्स…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?