Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज ही के दिन भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन बंदर’ ने मचाई थी तबाही, ऐसे दिया था एयर स्ट्राइक को अंजाम
    गैजेट

    आज ही के दिन भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन बंदर’ ने मचाई थी तबाही, ऐसे दिया था एयर स्ट्राइक को अंजाम

    By Tv 36 HindustanFebruary 26, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली Dilli : कहने को तो फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना है, लेकिन ये बहुत बड़ी बड़ी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है. 26 फरवरी की बात करें तो तीन बरस पहले की याद सबके जहन में ताजा होगी, जब भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा को पार कर पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद की ओर से चलाए जा रहे आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया था.

    इससे पहले 14 फरवरी को पुलवामा में भारतीय सुरक्षाकर्मियों पर किए गए कायराना आत्मघाती बम हमले ने पूरे देश का सीना छलनी कर दिया था. हमले में सीआरपीएफ के 46 जवानों की मौत हुई और पाकिस्तान के इस्लामी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने बड़ी बेहयाई से इस हमले की जिम्मेदारी ली.

    26 फरवरी की तारीख एक अन्य बड़ी घटना की भी साक्षी रही है.

    दरअसल 26 फरवरी, 1857 को बंगाल में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की पहली चिंगारी भड़की थी, जो देखते देखते एक जन आक्रोश की ज्वाला में बदल गई.

    इसे देश में अंग्रेजों के खिलाफ पहली जनक्रांति कहा जाता है. देश-दुनिया के इतिहास में

    26 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

    320 : चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलीपुत्र का शासक बनाया गया.

    1857 : पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों के खिलाफ पहले सैन्य विद्रोह की शुरुआत की.

    1958 : पियाली बरूआ और दीवान मणिराम दत्ता को असम के शाही परिवार को फिर से गद्दी पर बिठाने के प्रयासों के कारण फांसी पर लटका दिया गया.

    1966 : महान स्वतंत्रता सेनानी और देशभक्त विनायक दामोदर सावरकर का निधन.

    1967 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

    1972 : वर्धा के निकट आरवी में बनाए गए विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने देश को समर्पित किया.

    1991 : तकरीबन सात महीने तक कुवैत पर कब्जे के बाद इराकी फौजों को अमेरिका और सहयोगी देशों की सेना ने कुवैत से खदेड़ बाहर किया. सद्दाम हुसैन ने इराकी रेडियो पर कुवैत से अपने सैनिकों की वापसी की घोषणा की.

    1993 : न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में 6 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए. इस हमले ने अमेरिका के लोगों को हैरान कर दिया, क्योंकि महाशक्ति पर ये इस तरह का पहला हमला था.

    2011 : अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया.

    2019 : भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकी शिविरों को निशाना बनाया.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ की जानी-मानी एक्ट्रेस सहित पुलिस ने 3 महिलाओं को वेश्यावृत्ति के धंधे से रेस्क्यू कराया पढ़े पूरी डिटेल….
    Next Article रूस-यूक्रेन जंग: प्राइवेट बस से पौलेंड के लिए निकले 40 भारतीय छात्र लेकिन… जाने फिर क्या हुआ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    PM की एक अपील से बदल गया मुख्यमंत्रियों का अंदाज, इतनी घटाई काफिले में गाड़ियों की संख्या…

    May 14, 2026

    राहुल गांधी मानहानि केस इस हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर सभी की नजरें…

    May 14, 2026

    आज पंचतत्व में विलीन होंगे प्रतीक यादव, पत्नी ने भावुक पोस्ट में दी जानकारी, समर्थकों से की ये बड़ी अपील…

    May 14, 2026

    मोती के साथ इन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • PM की एक अपील से बदल गया मुख्यमंत्रियों का अंदाज, इतनी घटाई काफिले में गाड़ियों की संख्या…
    • राहुल गांधी मानहानि केस इस हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर सभी की नजरें…
    • आज पंचतत्व में विलीन होंगे प्रतीक यादव, पत्नी ने भावुक पोस्ट में दी जानकारी, समर्थकों से की ये बड़ी अपील…
    • मोती के साथ इन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…
    • PM मोदी की ईंधन बचत अपील के बाद छत्तीसगढ़ में पैनिक रायपुर समेत इन शहरों में पेट्रोल पंप खाली…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?