
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में दूध को लेकर कई बातें कही गई हैं।जहां दूध का उबलकर गिरना शुभ नहीं माना गया वहीं ठंडे दूध का गिर जाना, कांच टूटना अशुभ संकेत देने वाला कहा गया है।दरअसल, दूध को चन्द्रमा का कारक माना गया है। चन्द्रमा को मन व मस्तिष्क से जोड़कर देखा जाता है।वहीं, दूसरी ओर अग्नि को मंगल का कारक माना गया है।
दूध से जुड़े उपाय
अगर कोई ग्रह आप पर बुरा असर डाल रहा है तो सोमवार को सुबह शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।लगातार 7 सोमवार करें। आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी. कुंडली के दोष भी खत्म हो जाएंगे।हिन्दू धर्म के अनुसार सुबह दूध के समय दूध को देखना शुभ माना जाता है। शास्त्र के अनुसार सुबह के समय दूध खरीदना और दूध गर्म करना शुभ रहता है। इसके साथ ही इस काम को वास्तु में भी शुभ माना जाता है।
वास्तु और ज्योतिष के अनुसार दूध पर चन्द्रमा का आधिपत्य माना गया है। चन्द्रमा व्यक्ति के मन, पारिवारिक संबंध, पैसा, माता, गृहस्थी, सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है। इन सब पर चंद्रमा का प्रभाव पडता है। चंद्रमा के अशुभ प्रभाव के कारण हमारा रिश्ता हमारे परिवार के सदस्योंवास्तु के अनुसार रोज सुबह रसोई में दूध उबालने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत बनती है।
लेकिन दूध का उबाल चले जाना अशुभ माना जाता है।दूधका उबाल जाना चंद्रमा को कमजोर बनाता है। जिसके कारण व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हो सकता है। इसलिए हमेशा दूध को गर्म करते समय इस बात का ध्यान रखें की दूध उबाल न जाएं।