रायपुर, 28 फरवरी। रायगढ़ में वकीलों के साथ दुर्व्यवहार व एफआईआर के विरोध में रायपुर अधिवक्ता संघ तहसीलदार व नायब तहसीलदार के न्यायालयों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार कर रहा है। वकीलों ने कहा है कि रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए झूठी एफआईआर के विरोध में दोषी राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सर्वसम्मति से निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया है। जिसके तहत जिले के सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार के न्यायालयों का अनिश्चितकाल तक बहिष्कार करते रहेंगे।
रायगढ़ जिले में हुए अधिवक्ता के खिलाफ झूठी एफआईआर को लेकर अधिवक्ता संघ में काफी आक्रोश।
रायपुर के अधिवक्ता के द्वारा कोई काम नहीं किया जा रहा है। रायगढ़ जिले के तहसीलदार और वहां के कर्मचारी के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। और अधिवक्ता के विरोधी प्रकरण बनाए हैं। इस के संदर्भ में हमारे अधिवक्ता साथी न्यायिक अभिरक्षा में भी उच्च न्यायालय की जमानत पर छूट गए हैं।
तहसीलदारों के भ्रष्टाचार को लेकर राजभवन में राज्यपाल को सौपा गया ज्ञापन। राज्यपाल से मिलने के बाद अधिवक्ता संघ को दिया गया आश्वासन।