
कोरबा :- कोरबा विकास खंड के बीहड़ वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा के दलदली पारा मे महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर (फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी से फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीय)तीन दिवसीय सार्वजनिक श्री अखंड रामायण श्री राम कथा का आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्री राम कथा का कार्यक्रम होगा
इस कार्यक्रम के आचार्य पंडित नील नारायण मिश्रा होंगे( छुरी वाले ) बैगा मान सिंह रामायण पाठ शिवकुमार होम सिंह पतंग सिंह गणेश कंवर विकास सिंह, कार्यक्रम समिति अध्यक्ष बूंद कुंवर, उपाध्यक्ष मानकी बाई, कोषाध्यक्ष कृष्णा बाई ,

उप कोषाध्यक्ष जल बाई सचिव श्यामा बाई , सह सचिव पवारा बाई, संरक्षक संतोष कुंवर , लछनबाई देवांगन, उप संरक्षक दिन कुंवर, एवं समस्त ग्रामवासी, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ननकीराम कंवर विधायक रामपुर विधानसभा , पूरन सिंह मंझवार जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 03, संत बाई राठिया सरपंच ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा , दिनेश देवांगन उपसरपंच गढ़ उपरोड़ा रहेंगे , जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं।