सूरज साहू
सरगांव, 1 मार्च। श्रीहरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में प्रतिवर्षानुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय शिव आराधना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारी कर ली गई है।
28 फरवरी को सुबह नौ बजे महामाया मंदिर मदकू से कलश यात्रा निकाली गयी थी। इसमें आसपास गांव की बालिका एवं महिलाएं अपनी सहभागिता दिया। वेदी पूजन के पश्चात महारूद्राभिषेक, हवन एवं रात में लोक कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । एक मार्च को महाशिवरात्रि को महारूद्राभिषेक,हवन किया गया। दो मार्च को महारूद्राभिषेक और हवन किया जावेगा। इस संबंध में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वृहत स्तर पर आयोजन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम स्थल में 28 फरवरी से तीनों दिन भंडारा प्रसादी का वितरण किया जाएगा।