वन, परिवहन, आवास मंत्री श्री अकबर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए, पीजी कॉलेज को दी करोड़ों की सौगात
कवर्धा, 01 मार्च। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, विधि-विधायी मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर सोमवार को आचार्य पंथ श्री गृन्ध मुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, सेलिब्रेशन एंड लेबोलेक्ट्री इनॉगरेशन कार्याक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ने 63 लाख के उन्नायनीकरण कार्य और नवनिर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। मंत्री श्री अकबर ने 13 लाख रूपए से निर्मित प्रयोगशाला और 20 लाख रूपए की लागत से निर्मित कम्प्यूटर रूम का फिता काटकर उद्धद्याटन किया। मंत्री श्री अकबर ने नवनिर्मित प्रयोगशाला और कम्प्यूटर रूम का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, कलीम खान, कन्हैया अग्रवाल, सुनील साहू, अशोक सिंह, कॉलेज जनभागीदारी अध्यक्ष मोहित महेश्वरी, राजेश माखीजानी, राकेश तंबोली, सुधीर केशरवानी, राजेश शुक्ला, गंगोत्री योगी, गणेश योगी, राजकुमार तिवारी, ईश्वर शरण वैष्णव, अगमदास, गोरेलाल चंद्रवंशी, प्रशांत परिहार, श्री चोवा साहू, श्री दीपक ठाकुर, जय साहू, हिरेश, रोशनी खान, वाल्मिकी वर्मा, शिव नेताम, प्रचार्य एस.के. चौहान, डॉ रिचा मिश्रा,डॉ दिप्टी टिकरिहा, डॉ अनिल शर्मा,प्रो.मुकेश कामले,प्रो मंजू देवी कोचे,प्रो.नरेंद्र कुलमित्र,प्रो.के.पी. माहुले,डॉ शिव कुमार कुर्रे,आकांशा शर्मा,डॉ सीमा मंडावी, प्रो.भानुप्रताप सिंहसहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
मंत्री श्री अकबर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि रमन प्रभाव की खोज के कारण ही राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा 28 फरवरी 1928 में भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन की थी। इस खोज के लिए चंद्रशेखर वेंकटरमन को 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति आकर्षित करना होता है साथ ही विज्ञान को जनसाधारण तक उपलब्ध कराना होता है। हम सब जानते है की आज की तारीख में हो रहे विकास, विज्ञान के कारण ही संभव हो पाते है। विज्ञान के माध्यम से नागरिक तकनीक और ऊंचाइयों को हासिल कर सकते है। इस दिन पूरे भारत में वैज्ञानिक सोच का प्रसार करना होता है, साथ ही विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाना और लोगों में वैज्ञानिक सोच को पैदा करना होता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, जनभागीदारी अध्यक्ष श्री मोहित महेश्वरी, कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, प्रचार्य श्री एस,के चौहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्यअतिथि, विशिष्ठ अतिथियों को प्रतिक चिन्ह भेंट किया गया।